Breaking News

उच्च शिक्षा को बर्बाद करने के खिलाफ तेज होगा आंदोलन – आइसा  

 

उच्च शिक्षा को बर्बाद करने के खिलाफ तेज होगा आंदोलन – आइसा

बिहार के विश्वविद्यालय पर यूपी का संघी मॉडल थोपा जा रहा है – मोख्तार

विवि में प्रशासन की तानाशाही रवैया के खिलाफ तेज होगा आंदोलन-संदीप

दूरस्थ शिक्षा निदेशालय व लॉ कॉलेज के मामले को लेकर विधायक-सांसद को सौपा जाएगा ज्ञापन – आइसा


दरभंगा ललित नारायण मिथिला विवि परिसर में आज आइसा के द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। संवाददाता सम्मेलन को आइसा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष मोख्तार,आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, जिला सचिव विशाल कुमार माझी, जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, कार्यकारी जिला सचिव मयंक कुमार यादव, संदीप कुमार, राजू कर्ण ने संबोधित किये।

इस अवसर पर आइसा प्रदेश अध्यक्ष मोख्तार में कहा कि पूरे देश सहित बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद किया जा रहा है। सरकारी कॉलेज को बन्द करने की साजिश चल रही है। और निजी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब पूरा बिहार कोरोना महामारी से जूझ रही है उस समय मे सरकार आपदा में अवसर की तलाश कर रही है। पूरे बिहार में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय को बन्द कर दिया गया है। जिससे पूरे बिहार में वंचित तबके खास कर नौकरी करने वाले लोग उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे है। उन्होने कहा कि आज पूरे बिहार में यूपी मॉडल को थोपा जा रहा है। एक विवि के कुलपति को चार-चार विवि का प्रभार दिया जा रहा हैं। आज पूरे बिहार के विवि में अराजकता का माहौल बना हुआ है। छात्र-छात्राओ के सवालों को रौंदा जा रहा है। इन सवालों पर आइसा पूरे बिहार में आंदोलन को तेज करेगी।

वही इस अवसर पर आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि मिथिला विवि में प्रशासन की तानाशाही रवाया चरम पर है जिसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।उन्होंने कहा की पिछले कुछ वर्षो में एक गलत परिपाटी की शुरुआत हुई है जो की बिहार जैसे पीछे राज्य के लिए खतरनाक है जहां बिहार के प्रोफेसरों को कुलपति नही बनाया जा रहा है और जहा भी कुलपति का पद खाली हो रहा है वहा दूसरे विश्वविद्यालय के कुलपति को चार्ज दे दिया जा रहा है जो विश्वविद्यालय में अराजकता का मुख्य कारण है। उन्होंने कुलसचिव पर एक प्रोफेसर के द्वारा लगाए गए आरोप की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की।आगे उन्होंने कहा कि आज मिथिला विवि में सिर्फ ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेला चल रहा है। प्रोफेसर को प्रताड़ित किया जा रहा है।
वही उन्होने कहा कि दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के सवाल पर मिथिलांनचल के सभी सांसद विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा और बिहार में उत्तर बिहार के लिए अलग खुला विश्वविद्यालय खोलने की मांग भी करेगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …