Breaking News

चार अभियंताओ का कोरोना से निधन बेसा ने दी श्रद्धांजली

चार अभियंताओ का कोरोना से निधन बेसा ने दी श्रद्धांजली

ई रामबदन कुमार,सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियंता,लोक स्वास्थ्य अभियन्त्रण विभाग,ई बाल्मीकी मंडल,सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियंता,लोक स्वास्थ्य अभियन्त्रण विभाग,ई सी पी राय,सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियन्ता,जल संसाधन विभाग एवं ई विजयकुमार सिंह,सेवा निवृत्त कार्यपालक अभियंता,ग्रामीण विकास विभाग का कोरोना के कारण असामयिक निधन से अभियंता समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।अभियंत्रण परिवार के चार सुनहरे अतीत की अपूरणीय क्षति से पूरा अभियंता समाज शोकाकुल है । इन अभियंताओ के निधन से अभियंता समाज, अभियंत्रण एवं राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई असम्भव है।चारो अभियंता तकनीकी प्रतिभा के धनी, कुशल प्रशासक , कर्मठ,योग्य, ईमानदार, निर्भीक एवं अभियन्त्रण सेवा के प्रति समर्पित अभियंता थे।ये बातें आज अपराह्न 4.15 बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ द्वारा आयोजित शोक सभा के दौरान बेसा के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने कही। चारो अभियंता बिहार की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मूर्त रूप देकर बिहार के विकास को रफ्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ज्ञातव्य हो कि दोनों अभियंताओ का निधन कोरोना संक्रमण एवं पोस्ट कोविद अफेक्ट के कारण हुआ है। दुखद स्थिति यह है कि इस साल बेसा ने अब तक अपने साठ सदस्यों को खो दिया है।चारो अभियंताओ के निधन से मर्माहत बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ द्वारा कोविड गाइडलाइन को पालन करते हुए वर्चुअल मोड में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा मे अभियंताओ ने चारो अभियंताओ के प्रति उद्गार व्यक्त किये एवं उनके प्रति दो मिनट का मौन रख अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …