Breaking News

स्थापना दिवस समारोह-2021 के सफल आयोजन हेतु हुआ सात महत्वपूर्ण उपसमितियों का गठन।

सी एम कॉलेज,दरभंगा की स्थापना दिवस समारोह हेतु बनी आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

स्थापना दिवस समारोह-2021 के सफल आयोजन हेतु हुआ सात महत्वपूर्ण उपसमितियों का गठन

समारोह में महाविद्यालय के सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों की होगी सक्रिय सहभागिता

आयोजन समिति की बैठक में विचारोपरांत तय की गई स्थापना दिवस समारोह की विस्तृत रूपरेखा
सी एम कॉलेज,दरभंगा में आगामी अगस्त माह के मध्य में आयोजित होने वाले महाविद्यालय स्थापना दिवस समारोह-2021 की आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विचारोपरांत समारोह की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। बैठक में आयोजन समिति के संयोजक प्रो इंदिरा झा,आयोजन सचिव डा आर एन चौरसिया, वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो डी पी गुप्ता, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डा पी के चौधरी,उर्दू विभागाध्यक्ष डा जफर आलम, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डा रुद्रकांत अमर, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डा जिया हैदर, मैथिली विभागाध्यक्ष प्रो रागिनी रंजन, इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर सिंह, गणित विभागाध्यक्ष डा अनुपम कुमार सिंह,प्रभारी हिंदी विभागाध्यक्ष डा रीता दुबे, एनसीसी पदाधिकारी डा शैलेंद्र श्रीवास्तव, एकेडमीया के संपादक डा अब्दुल हई, खेल-कूद पदाधिकारी डा यादवेंद्र सिंह, प्रो दिव्या झा,प्रो अमृत कुमार झा, न्यूज़लेटर के संपादक प्रो ललित शर्मा,प्रधान सहायक विपिन कुमार सिंह,लेखापाल सृष्टि चौधरी आदि उपस्थित थे।
बैठक में सात महत्वपूर्ण उपसमितियों का गठन किया गया, जिनमें डा रीता दुबे के संयोजकत्व में प्रतियोगिता उपसमिति, प्रो अमृत कुमार झा के संयोजकत्व में तकनीकी उपसमिति, प्रो दिवाकर सिंह के संयोजकत्व में महाविद्यालय इतिहास संरक्षण उपसमिति, डा अखिलेश कुमार ‘विभू’ के संयोजकत्व में सांस्कृतिक उपसमिति, डा जिया हैदर के संयोजकत्व में व्याख्यान उपसमिति, डा यादवेंद्र सिंह के संयोजकत्व में शैक्षणिक उपलब्धि उपसमिति तथा डा आर एन चौरसिया के संयोजक में स्मारिका प्रकाशन उपसमिति का गठन किया गया,जिनमें महाविद्यालय के लगभग सभी शिक्षक एवं कुछ शिक्षकेतर कर्मी शामिल किए गए हैं।
आज की बैठक में निर्धारित किया गया कि सभी उपसमितियों की बैठक 13 से 16 जुलाई के बीच आयोजित कर अपने-अपने दायित्वों तथा कार्ययोजनाओं का निर्धारित कर आयोजन समिति की अगली बैठक में प्रस्तुत करेंगे।
संस्कृत विभागाध्यक्ष डा आर एन चौरसिया के संचालन में आयोजित बैठक में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो इंदिरा झा ने सदस्यों का स्वागत किया,जबकि प्रधान सहायक विपिन कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …