Breaking News

डाक जीवन बीमा प्रचार गाड़ी को डाक अधीक्षक यूसी प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किये

 

 डाक जीवन बीमा महा लोंग इन के उपलक्ष्य में कई जगहों पर हुआ मेला तथा कैम्प का आयोजन
 डाक जीवन बीमा से जुड़े कई डॉक्टर, ईन्जीनियर, सिपाही व शिक्षक
 डाक जीवन बीमा- बीमा के साथ एक अच्छा निवेश भी- डाक अधीक्षक
 कम प्रीमियम अधिक बोनस के लिए जाना जाता है- डाक जीवन बीमा


चीफ पोस्टमास्टर जनरल, बिहार परिमंडल, पटना के निर्देशानुसार दिनांक 15.07.2021 को पुरे बिहार में डाक जीवन बीमा महा लॉग इन डे मनाया गया। इस उपलक्ष्य में दरभंगा प्रमंडल द्वारा डाक जीवन बीमा का भरपूर प्रचार व प्रसार किया गया। इसके साथ ही प्रमंडल के कई उप डाक घरों व प्रमुख स्थलों एवं गांवों – पुनहर, बिरौल, धोई, कबरिया, नूरचक, हायाघाट, पनचोब, उगरा, आनंदपुर, एवं टावर चौक, दरभंगा के पास मेला एवं कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में लोगों को डाक जीवन बीमा से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी के साथ कई लोगों का बीमा भी प्राप्त किया गया।

डाक जीवन बीमा के प्रभावित होकर कई डॉक्टर, ईन्जीनियर, वकिल, सिपाही व शिक्षक ने बीमा करवाया जिनमे डा. अनुपमा राय, डा. विकास अरोड़ा, ईन्जीनियर विनोद कुमार, शिक्षिका रंजना कुमारी एवं अन्य शामिल है। इस महा लॉग इन में करीब 100 से अधिक लोगों को डाक जीवन बीमा से जोड़ा गया तथा 5 करोड़ का बीमा प्राप्त किया गया।

इसके साथ ही डाक अधीक्षक, दरभंगा प्रमंडल दरभंगा श्री उमेश चन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में डाक जीवन बीमा के प्रचार एवं प्रसार हेतु ई-रिक्शा से ऑडियो क्लिप को पुरे दरभंगा में चलाया गया ताकि इसकी जानकारी जन-जन तक पहुँच सकें और जनता इस बीमा का लाभ ले सके।
श्री प्रसाद ने बताया कि डाक जीवन बीमा , बीमा के साथ- साथ एक अच्छा निवेश भी है। इसमें जीवन तो बीमित होता ही है साथ ही परिपक्व होने पर एक अच्छी रकम प्राप्त की जा सकती है। यह परिवार के वित्तीय आजादी हेतु बहुत आवश्यक है। इससे व्यक्ति में जीवन जीने का आत्म विश्वास आता है और यह एक संतुष्ट एवं तृप्त जीवन जीने का एक अमूल्य हिस्सा है।

साथ ही के डी एस यू उप डाक घर के पास लगे डाक जीवन बीमा मेला में डाक अधीक्षक व सहायक डाक अधीक्षक स्वयं पहुंचे। सहायक डाक अधीक्षक (मुख्यालय) बी. एन. त्रिवेदी ने बताया कि डाक जीवन बीमा कम प्रीमियम एवं अधिक बोनस के लिए जाना जाता है। आज स्वास्थ्य का जो स्तर है एवं कोरोना जिस प्रकार हमें प्रभावित किए हुए है बीमा केवल जरुरी नहीं बल्कि हमारी आवश्यकता है। इससे हम अपने परिवार को भविष्य के लिए न केवल तैयार करेंगे बल्कि उन्हें मानसिक व आर्थिक रूप से मजबूती भी प्रदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि दिनांक 16.07.2021 को ग्रामीण डाक जीवन बीमा महा लॉग इन डे मनाया जाएगा जहाँ गाँव के लोगों को इस बीमा की जानकारी एवं लाभों से मुहैया कराया जाएगा तथा ग्रामीणों का बीमा कर उन्हें आर्थिक रूप से सुरक्षित किया जाएगा।

इस मौके पर डाक निरीक्षक सौरभ सुमन, पी आर आई विनोद कुमार, एस पी एम नागेश्वर महतो, किशोरे कुमार चौधरी किरण, विद्यानंद सरस्वती, प्रेम कुंज , पुष्पा कुमारी, पूजा कुमारी व अन्य मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …