ग्रामीण डाक जीवन बीमा महा लॉग इन डे पर लगाया गया मेला तथा कैम्प
गाँव तथा कस्बों में किया गया लोगों को बीमा के प्रति जागरूक
इ-रिक्शा से किया गया ग्रामीण डाक जीवन बीमा का प्रचार व प्रसार
परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान करता है ग्रामीण डाक जीवन बीमा – डाक अधीक्षक

पुरे बिहार में ग्रामीण डाक जीवन बीमा महा लॉग इन डे मनाया गया। इस उपलक्ष्य में दरभंगा प्रमंडल द्वारा सुदूर के गांवों एवं कस्बों में इ रिक्शा के माध्यम से ग्रामीण डाक जीवन बीमा का भरपूर प्रचार व प्रसार किया गया। इसके साथ ही प्रमंडल के कई उप डाक घरों व प्रमुख स्थलों एवं गांवों – बेनीपुर, तरवारा, अरैलिया, पटोरी बसंत, गोबरसीठा, रतवारा, बहेरी, पोखराम, भुसकौल, शेर बिजुलिया आदि जगहों पर मेला एवं कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में ग्रामीणों को ग्रामीण डाक जीवन बीमा से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी दी गई एवं कई ग्रामीणों का बीमा भी प्राप्त किया गया। कथित महा लॉग इन में करीब 150 से अधिक लोगों को ग्रामीण डाक जीवन बीमा से जोड़ा गया तथा 80 लाख का बीमा प्राप्त किया गया।
इसके साथ ही डाक अधीक्षक, दरभंगा प्रमंडल दरभंगा उमेश चन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पीटी सी उप डाक घर के अंदर बरही ग्राम मदरसा स्कूल में ग्रामीण डाक जीवन बीमा मेला का आयोजन किया गया। जहाँ ग्रामीणों को बीमा की जानकारी एवं लाभ उनकी ही भाषा में समझाया एवं बताया गया।
श्री प्रसाद ने बताया कि बीमा से जीवन तो बीमित होता ही है साथ ही परिपक्व होने पर एक अच्छी रकम प्राप्त की जा सकती है जो बच्चों के सुनहरे भविष्य को आर्थिक मजबूती देगा यह परिवार के वित्तीय आजादी हेतु बहुत आवश्यक है। इससे व्यक्ति में जीवन जीने का आत्म विश्वास आता है। आज स्वास्थ्य का जो स्तर है एवं कोरोना जिस प्रकार हमें प्रभावित किए हुए है बीमा केवल जरुरी नहीं बल्कि हमारी आवश्यकता है। इससे हम अपने परिवार को भविष्य के लिए न केवल तैयार करेंगे बल्कि उन्हें मानसिक व आर्थिक रूप से मजबूती भी प्रदान करेंगे।
इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक (मुख्यालय) बी. एन. त्रिवेदी के साथ विनोद कुमार, विद्यानंद सरस्वती, प्रेम कुंज , व अन्य मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal