Breaking News

बकरीद और सावन के अवसर पर धार्मिक स्थल रहेंगे बंद कोविड को लेकर जारी दिशा निर्देश के तहत जारी है प्रतिबंध

बकरीद और सावन के अवसर पर धार्मिक स्थल रहेंगे बंद
कोविड को लेकर जारी दिशा निर्देश के तहत जारी है प्रतिबंध
धार्मिक (और अन्य) सभाओं तथा जुलूस पर भी है प्रतिबंध

दरभंगा जिलाधिकारी दरभंगा डॉ त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक,दरभंगा ssp बाबूराम के द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव व सुरक्षा को लेकर,गृह विभाग, बिहार सरकार के आदेश के आलोक में जारी दिशानिर्देश के अनुसार मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व चर्च सहित सभी धार्मिक स्थलों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यानी सभी धार्मिक स्थलों को बंद रखना है। साथ ही सभी प्रकार के धार्मिक व अन्य सभाओं तथा जुलूस पर भी प्रतिबंध जारी है।
जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एस.एम. ने जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी व थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि कोविड-19 को लेकर जारी दिशा निर्देश के आलोक में बकरीद तथा सावन के अवसर पर सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। कहीं भी किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन नहीं किया जाएगा न हीं कहीं कोई जुलूस निकलेगा। सार्वजनिक स्थलों पर सभी प्रकार के धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
उन्होंने तीनों अनुमंडल पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में सख्ती से इसका अनुपालन कराएंगे तथा अपने क्षेत्र के शांति समिति के सदस्यों व दोनों समुदाय के लोगों को इससे अवगत करा देंगे।
उन्होंने कहा है कि कोविड 19 को लेकर धार्मिक स्थलों एवं धार्मिक आयोजनों के लिए जारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …