करेह पर निर्मित वाटर वेज बांध का निरीक्षण जेई व कॉन्ट्रेक्टर के उपस्थिति अमीन संघ प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने किया

प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा पिछले विगत साल का कड़ी मेहनत संघर्ष आंदोलन और छात्र व जनता की एकता अखंडता के बाद 20 से 25 साल से खंडर वाटर वेज बांध बनना चालु हुआ है इसलिए वर्तमान स्तिथी का जायजा लिए है विभाग से पूर्ण अपेक्षा रखते हैं जिस प्रकार निर्माण कार्य का रोडमेप बना हुआ है उसमे किसी तरह का कोताही नही हो विभाग के अधिकारियों से संपर्क में बने हुए हैं गतिविधियों पर भी नजर बनाये है। जे ई चंद्रशेखर कुमार ने कहा वाटर वेज बांध 71 किलोमीटर का है उस पर काम चल रहा था बाढ़ के कारण कार्य को रोक दिया गया है काम को बड़े पैमाने पर करने का पूरा रोड मैप है उसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी साथ ही बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बांध की सुरक्षा के लिए हर 1 किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षाकर्मी को लगा दिया गया है ताकि बांध की निगरानी पूर्ण रूप से किया जा सके मातेश्वरी कंपनी का एम डी पाठक जी ने कहा काम निर्धारित समय से और निर्धारित रूप से करके देंगे उसमें किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आएगी ग्रामीण युवक दिलखुश कुमार ने कहा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वाटर वेज बांध का निगरानी हमारे समाज के सैकड़ों युवक भी कर रहा है किसी भी प्रकार की चूक या कोताही क्षेत्र के जनता या समाज के युवाओं बर्दाश्त नहीं करेगी उपस्थित रणधीर कुमार मुकेश कुमार चंद्रिका प्रसाद यादव रूपेश कुमार रामविलास यादव सोहेब भुजंगी यादव सर्वेश कुमार नीतीश कुमार सहित कर्मी व टीम उपस्थित थे
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal