Breaking News

मिथिला राज्य की अत्यंत आवशयकता – गोपाल चौधरी

मिथिला राज्य की अत्यंत आवशयकता – गोपाल चौधरी

MSU द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर लहेरियासराय स्थित धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया ।

जिसमें दरभंगा के समसमायिक मुद्दों को व्यापक रूप से मीडिया बंधु के समक्ष जिलाधिकारी एव आयुक्त को चेताया।

धरना को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी ने कहा कि मिथिला के जनता की मांग मिथिला राज्य है । युवा अग्रसर होकर इस मुद्दे को उठाए और व्यापक रूप से मिथिला के विकास उत्थान हेतु राह प्रशस्त करें।
जिस क्षेत्र के गांव-गांव में कभी शिक्षा का केंद्र हुआ करता था, आज वहां के छात्र पलायन को मजबूर हो रहे हैं। बाढ़ की जिस विभीषिका को हमारे पुरखों ने देखा।
रोजगार के अभाव का दंश झेलने के लिए भी यह क्षेत्र कम मजबूर नहीं हो रहा। चीनी मिल, पेपर मिल, जूट मिल आदि यहां कबार का ढेर मात्र बने हुए हैं। मिथिला की प्रतिभा रोटी के लिए विभिन्न प्रदेशों में मजदूरी करने को विवश है।

संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित बिहार की एकमात्र भाषा मैथिली की प्रगति में सोची-समझी राजनीति के तहत बाधा उत्पन्न किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उपर्युक्त मांगों की पूर्ति नहीं होने की स्थिति में समिति आंदोलन को और धारदार बनाएगी ।
दरभंगा की बहुप्रतक्षित मांग था एयरपोर्ट , जिसे दरभंगा के युवाओं के अथक प्रयास से संभव हुआ परंतु आज भी बहुत प्रकार की खामियां है। जिसे उजागर करने हेतु एक लम्बी लड़ाई लड़ी जाएगी । डीएमसीएच की स्थिति नरकीय है , जिसे एम्स बनाकर स्वास्थ की समस्या को दूर किया जा सकता है । परन्तु राज्य व केंद्र सरकार इसके हेतु सजग नहीं है । जिस हेतु अगले कुछ दिनों में एक अलग प्रकार से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा ।

विभिन्न मुद्दों पर विभिन्न वक्ताओं ने अपनी बातें प्रमुखता से रखी गई । मुख्य मांगे इस प्रकार है :
1.तत्काल मिथिला राज्य व विकाश बोर्ड का गठन किया जाए ।
2.दरभंगा हवाई अड्डा को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का दर्जा मिले व यात्री सुविधा हेतु हवाई अड्डा पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो ।
3.प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए तत्काल मिथिला क्षेत्र को विशेष आर्थिक पैकेज मिले।
4.मिथिला क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में उभारा जाए ।
5.दरभंगा एम्स का निर्माण यथा शीघ्र हो ।
6.दरभंगा को स्पेशल एजुकेशन क्षेत्र बनाया जाए ।
7.अगले 20-25साल को ध्यान में रखकर दरभंगा शहर के लिए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाए ।
8.DMCH ब्लड बैंक के लाइसेंस को जल्द से जल्द रिन्युअल किया जाए व ब्लड बैंक में एफ -रेसिस मशीन तत्काल लगाया जाए ।
9.दरभंगा -मधुबनी व समस्तीपुर के बन्द पड़े हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व स्वस्थ केंद्र को तत्काल सुचारू रूप से चालू किया जाए ।
10.दरभंगा शहर में बड़े-बडे लंबित नालाओ का निर्माण जल्द से जल्द हो ।
11.मिथिला में बन्द पडे कारखानों को जल्द से जल्द चालू किया जाए या नए कारखानाओ का निर्माण हो इसके लिए सकरात्मक कदम उठाया जाए

साथ ही वक्ताओं ने एक नए स्वरूप से आक्रमक आंदोलन करने की घोषणा स्थित धरना स्थल से किया।

इस धरना में अनीश , नीरज , अर्जुन , गोपेश , रोहित , सोनू , प्रसून , ऋतुराज , भरत महापात्र , आदित्य मिश्रा , अविनाश कुमार , अविनाश मिश्रा , प्रनवेश झा , वेदांत वत्स , विवेकानन्द , समेत दर्जनों सेनानी उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …