Breaking News

Darbhanga जन अधिकार पार्टी (लो०)  इकाई के तत्वावधान में राज्य व्यापी 48 घंटे का भूख-हड़ताल

जन अधिकार पार्टी (लो०)  इकाई के तत्वावधान में राज्य व्यापी 48 घंटे का भूख-हड़ताल पांच सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय जिला मुख्यालय धरना स्थल पर किया जा रहा है जो निम्न हैं:-

1. बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाओ..
2.बाढ प्रभावित के बिच प्रयाप्त राहत कार्य चलाओ..
3.नीट में ओबीसी का आरक्षण जारी रखो..
4.सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगाओ…
5.जाप सुप्रीमो पप्पू यादव जी को अविलंब रिहा करों…

कार्यक्रम में स्वर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा जिला संगठन प्रभारी प्रकाश चन्द्र झा सिरकत किए।

प्रकाश चन्द्र झा ने कहा कि देश के अन्य नेता राजनीत के आर में सेवा करता है वही पप्पू यादव जी सेवा के लिए राजनीत करतें हैं ऐसे महामानव को राज्य और केंद्र की निकम्मी सरकार एक फर्जी मुकदमा 2 महीने से ऊपर से जेल में बंद कर रखी है जनता सब देख रही है अभी बाढ कि विभिषिका दशतक दे दिया है और मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर शॉट दे रहे लेकिन पब्लिक पप्पू यादव को खोज रही है अगर अविलंब पप्पू यादव जी रिहाई नहीं किया गया तो बिहार के बेबस पब्लिक निरंकुश सरकार को माफ नही करेगी। युवा परिषद् के जिला अध्यक्ष विश्वंभर यादव ने कहा कि पब्लिक कोरोना,बाढ और महंगाई के मार से उबरी भी नहीं है बावजूद उसके केंद्र में बैठी निकम्मी सरकार के द्वारा नित डीजल पेट्रोल रसोई गैस एवं सरसों तैल के दामों बढा रही जिससे प्रतित होता है कि सरकार गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को मिटाने की तैयारी कर ली है।

जिला प्रधान महासचिव चुनमुन यादव ने कहा कि मोदी जी पिछड़े समाज से आते है परंतु सबसे बड़े दुश्मन पिछड़ों का ही है क्योंकि नीट में ओ०बी०सी० आरक्षण को समाप्त करना पिछड़ा विरोधी नीति है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह से सरकार सरकारी संस्थाओं को नीजीकरण करने में लगी हैं और महंगाई आसमान छू रही मानो सरकार को देश के किसान, बेरोजगार युवा,गरीब, मजदूर की भविष्य कोई चिंता नहीं है।
अनशनकारी जिला उपाध्यक्ष चन्द्रकांत सिंह यादव,पुतुन बिहारी, युवा नगर अध्यक्ष राधे कृष्ण बिहारी, दलित प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र पासवान, युवा शक्ति जिला अध्यक्ष मनिकांत यादव, महिला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विभा देवी, महिला जिला अध्यक्ष भारती सिंह, जिला महासचिव पिंटू खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश पासवान,आदित्य कु० सिंह, मुरारी पासवान,ललन यादव,आरजू खान,शतीश भारती, रोहित पासवान, जाकिर हुसैन,राज कुमार, पार्टी नगर अध्यक्ष रौशन झा,दीपक स्टार, मनीषा कुमारी,प्रिया कुमारी, अंजलि कुमारी, संजना कुमारी, विमला देवी,मीरा देवी,मंजू देवी माया देवी सहित सैकड़ों लोग अनशन पर मौजूद है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …