Breaking News

Darbhanga बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण व बचाव कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू करे प्रशासन- बैद्यनाथ यादव

 

बाढ़ की तैयारी में विफल नीतीश कुमार का कई प्रखंडोंके पुतला दहन

सरक से सदन तक गूंजेगी बाढ़ पीड़ितों की आवाज -माले

बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण व बचाव कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू करे प्रशासन- बैद्यनाथ यादव

दरभंगा बाढ़ की तैयारी में विफल नीतीश कुमार का भाकपा(माले) के जिलाव्यापी आवाहन पर प्रखंडों में पुतला दहन का आयोजन किया गया। जहाँ माले नेताओ ने जमकर नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।

कार्यक्रम बहादुरपुर, हायाघाट, बिरौल, किरतपुर, हनुमाननगर, जाले सहित कई प्रखंडो में आयोजित की गई।

उक्त जानकारी देते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि आज भाजपा-जदयू की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार भोज के समय कुम्हर रोपने वाली कहावत को चरितार्थ करती है। बाढ़ से पूर्व कोई तैयारी नही करती है और जब बाढ़ की स्थिति आ जाती है तब बांध पर ध्यान जाता है। उन्होंने कहा कि आज सरकार रिलीफ कोड के साथ भी छेड़-छाड़ कर रही है। जिससे कि बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच काफी गुस्सा है। और इसी बाढ़ पीड़ित के आवाज को जब भाकपा(माले) सरक पर आंदोलन रत्त है तो भाकपा(माले) विधायक इसे सदन के अंदर उठाने का काम करेंगे। और इस बार बाढ़ पीड़ित की आवाज सरक से सदन यक गूँजेगी।
श्री यादव ने सरकार से मांग किया कि बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत व बचाव कार्य को युद्ध स्तर पर करने की जरूरत है। जिससे कि बाढ़ पीड़ित को बचाया जा सके।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …