रमाबल्लभ जालान बेला महाविद्यालय, बेला, दरभंगा में शासी निकाय के अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक (जिनका चयन समिति हो चुका है) एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की विश्वविद्यालय स्तरीय अनुशंसित पदों की स्वीकृति हेतु समेकित सूची का अनुमोदन किया जाना था.

पुनः स्व. रमाबल्लभ जालान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. बैठक में महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष संजय सरावगी, शिक्षाविद् डाॅ0 हरिश्चन्द्र सहनी, विश्वविद्यालय प्रतिनिध डाॅ0 रहमतुल्लाह, सचिव अजय कुमार जालान, पदेन प्रधानाचार्य डाॅ0 नरेन्द्र कुमार चैधरी उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर समीक्षोपरान्त अनुमोदित किया गया. जिसमें शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समेकित सूची का अनुमोदन किया जाना प्रमुख रहा. इस सूची में सेवानिवृत्त एवं आकस्मिक निधन वाले शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का नाम अंकित नहीं किया गया है। तदुपरान्त पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय जिसमें बिहार सरकार के आदेशानुसार महाविद्यालय के आंतरिक स्रोत से आय के 70 प्रतिशत वेतन के रूप में प्रतिमाह शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को दिये जाने संबंधी निर्णय के आलोक में स्पष्ट किया गया कि विगत मार्च महीने से ही सभी कर्मियों को मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे संजय सरावगी ने कहा कि वो हर हाल में महाविद्यालय के विकास के साथ साथ शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के विकास के लिए भी दृढ़ संकल्पित हैं। सभी शिक्षाकर्मियों का मानदेय निश्चित रूप से प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आर0 टी0 जी0 एस0 के माध्यम से खाता में भेज दिया जायेगा. सभी शिक्षाकर्मी समय पर नियमित रूप से महाविद्यालय आकर अपने – अपने कार्य का सुचारू रूप से करें। सचिव अजय कुमार जालान ने कहा कि महाविद्यालय में नियमित रूप से आने वाले शिक्षाकर्मियों को ससमय मासिक मानदेय भुगतान कर दिया जायेगा। साथ ही शिक्षकों से आग्रह किए कि समय पर वर्ग संचालन की व्यवस्था को सुदृढ़ करें, जिससे की छात्र लाभान्वित हो सकें।
शासी निकाय की बैठक से ठीक पहले शासी निकाय के सभी सदस्यों के साथ शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की महाविद्यालय विकास से संबंधित विषयों पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी से सम्मिलित रूप से महाविद्यालय के उत्थान हेतु सुझाव भी मांगे गये। कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने अपने-अपने सुझाव भी दिये। सुझाव देनेवालों में डाॅ0 प्रभात कुमार, डाॅ0 आशुतोष कुमार वर्मा, प्रो0 शिवनारायण राय, डाॅ सुमिता ओझा, डाॅ कृष्ण कुमार अग्रवाल, डाॅ0 अब्दुल हादी सिद्दीकी, प्रो0 माईनुद्दीन, डाॅ अंजित कुमार चैधरी, डाॅ उग्र नारायण त्रिवेदी, विनोद कुमार सिंह, पुरूषोत्तम झा आदि मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal