Breaking News

 दरभंगा मिथिला स्टूडेंट यूनियन के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के  जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कुलसचिव पर कारवाई करने की बात कही हैं ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहा एलएनएमयू के कुलसचिव मुश्ताक अहमद अपने पद का दुरुपयोग कर हैं भ्रष्टाचार, अवैध रूप से गबन, कर्तव्यहीनता,संवंधी आवेदन के आलोक मे अविलंब कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल पदमुक्त किया जाए उन्होंने कुलसचिव पर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि यह बिषय अत्यंत गंभीर व भ्रष्टाचार से संबंधित है ।कुलसचिव मुश्ताक अहमद एक धुर्त,जालसाज व भ्रष्ट ब्यक्ति है ।जिनहे भ्रष्टाचार करके सरकारी राशि गबन करने के मामले मे महारत हासिल है ।ज्ञातव्य हो कि मुश्ताक अहमद मारवारी काॅलेज,मिल्लत काॅलेज,एम. एल. एस .एम काॅलेज,सी .एम काॅलेज के प्राचार्य के पद पर रहते हुए पद के गरिमा को तार तार कर करोङो रूपया का इनहोनो गबन कर रखा हैं।
मुश्ताक अहमद एक ऐसा जालसाज व मास्टरमाइंड व्यक्ति हैं कि इनके कुकृत्यो के वजह से इनके विरूद्ध ठगी जालसाजी भ्रष्टाचार गबन व अमानत मे खयानत को लेकर लहेरियासराय थाना कांड सं 445/16 दिनांक 9-9-2016 अंदर धारा- 406,409,420 तथा लहेरियासराय थाना कांड-376/2016 अंदर धारा 419,420,353,के तहत मुकदमा भी दर्ज है ।इसके अलावे गबन के मामले मे कई जांच इनके खिलाफ चल रहा है ।वर्तमान कुलसचिव मुश्ताक अहमद के विरूद्ध अनेका नेक मामले हैं इनके कुकृत्य से संबंधित है ।गबन व भ्रष्टाचार संबंधित कुछ प्रमुख मामले इस प्रकार है जो में आप सभी को बताना चाहता हुँ जिसमे
मिल्लत काॅलेज के सेमिनार हाल एवं महिला छात्रावास निर्माण मे जांच टीम द्वारा कुल पैंतालीस लाख रूपये का गबन पाया गया था ।

–मारवारी काॅलेज के महिला छात्रावास संबंधित संचिका का इनहोनो प्रधानाचार्य महोदय के कहने के बावजूद नही हस्तगत कराया जिसको लेकर इनके विरूद्ध मुकदमा भी दर्ज हुई।

–यु जी सी के निर्देशानुसार डा एच एस टंधावा प्रो गुरूनानक देव विश्व विद्यालय अमृतसर द्वारा भी 8 लेन ग्रास बनाने मे हुए गङबरी को लेकर निलंबन का प्रस्ताव दिया था ।

–मुश्ताक अहमद दिनांक 26/07/2016 से 27/04/2017 तक सी एम जे काॅलेज दोनवारी खुटौना अपने पदस्थापन के दौरान कभी गये ही नही ।फर्जीवारा कर वेतन निकासी कर लिया ।

–एम एल एस एम काॅलेज एवं सी एम काॅलेज मे प्राचार्य के पद पर रहते हुए इन्होनो कई महत्वपूर्ण संचिका को कुटरचित कर अपने चहेते लोगो के मदद से भयंकर लुट मचाया है ।इसकी जांच लंबित है ।इतने बङे गोरखधंधा करने बाले जालसाज प्रोफेसर मुश्ताक अहमद जिनके विरूद्ध दरभंगा से दिल्ली तक मामले चल रहे है ।इन सबके बावजूद अपने पैसा एवं पहुंच के बल पर कुलसचिव के पद पर काबिज होकर दिन रात भ्रष्टाचार मे लिप्त है।। कुलसचिव मुश्ताक अहमद का चरित्र दागदार है ।इनके विरूद्ध भ्रष्टाचार संवंधी कई संगीन मामले साबित हो चुके है ।इनके कृत्य से शिक्षा ब्यवस्था व शिक्षाविद के प्रति लोगो का विश्वास खत्म होता जा रहा है ।प्रचार्य के पद एवं विश्व विद्यालय के गरिमा को इन्होने तार-तार किया है ।इससे शिक्षा का मंदिर मिथिला विश्वविद्यालय कलंकित हुआ है। ऐसे लोगो को इतने महत्वपूर्ण पद पर रहने का कोई अधिकार नही है ।सारे साक्ष्य देने के बाबजूद ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय के कुलपति आज तक उन्हें बर्खास्त नही कर पाए है जो कही न कही एक कुलपति के ऊपर भी एक प्रश्न खड़ा करता है सेकड़ो छात्रों पर इन्होने फर्जी एफआईआर कर रखा हैं जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि वो महामहिम को पत्र के माध्यम से सारे विषयों को उनके समक्ष रखेंगे मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरज कुमार , अनीश चौधरी ,नीरज भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …