Breaking News

ई-टेलीमेडिसीन से मधुबनी जिले में 5 हजार से अधिक लोगों का हुआ इलाज

ई-टेलीमेडिसीन से मधुबनी जिले में 5 हजार से अधिक लोगों का हुआ इलाज

ई संजीवनी टेलीमेडिसिन का आज जिला में होगा मेगा ड्राइव

– जिले में 15 पीएचसी को हब और 47 एचएससी को स्पोक से मरीजों को मिल रही चिकित्सीय परामर्श
– सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श
– सीएम ने किया था योजना का उदघाटन

मधुबनी जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी अब बेहतर व विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इस मकसद से गत 21 फरवरी को सूबे के मुख्यमंत्री ने ई-टेलीमेडिसिन सेवा का उद्घाटन किया था। इस नए टेक्नोलॉजी के जरिए अब तक जिले में 5071 लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विदित हो कि जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में हब एंड स्कोप प्रणाली से टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इस सुविधा के लिए जिले के 15 पीएचसी हब एव 47 एचएससी (उप स्वास्थ केंद्र) को स्पोक बनाया गया। जिससे मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी जा रही है। ई- टेलीमेडिसिन एक ऐसी सुविधा है, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके सुदूर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। आज जिले में ई संजीवनी टेलीमेडिसिन का मेगा ड्राइव किया जाएगा। कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने जूम मीटिंग के माध्यम से निर्देश दिया है कि जिले के प्रत्येक संस्थानों को प्रतिदिन कम से कम 20 लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बताया संभावित कोरोना संक्रमण के तीसरे की लहर को देखते हुए सामान्य मरीजों को ई टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सकीय सेवा बेहतर विकल्प है।

तीन दिन मरीजों की मिलेगी सुविधा:

ई संजीवनी ओपीडी ऐप के माध्यम से मरीजों को सप्ताह में फिलहाल 3 दिन इलाज व परामर्श की सुविधा मिलेगी प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सुविधा उपलब्ध कराई गई है इस अवधि में कोई भी मरीज ई संजीवनी ओपीडी के माध्यम से अपना परामर्श ले सकते हैं फिर डॉक्टर के सुझाव के अनुसार अंकित दवा किसी भी सरकारी अस्पताल से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं

प्ले स्टोर से करना होगा अपलोड

ई संजीवनी ओपीडी का लाभ लेने के लिए गूगल प्ले स्टोर से ई संजीवनी ओपीडी नेशनल टेलीकंसल्टेशन सर्विस एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा जिसका लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=in.hied.esanjeevaniopd है।फिर मरीज अपने को पंजीकृत करने के बाद एचयूबी पर अवस्थित किसी भी डॉक्टर से चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर सकेंगे फिर डॉक्टरों के द्वारा हस्ताक्षर युक्त प्रिस्क्रिप्शन भी प्राप्त होगा जिसके आधार पर निकटतम सरकारी अस्पताल में जाकर निशुल्क दवा प्राप्त किया जा सकता है।

5071 सौ मरीजों ने कराया इलाज:
ई संजीवनी ओपीडी में मधुबनी में अब तक लगभग 5071 से अधिक मरीजों ने इलाज कराया है.फिलहाल ऐप के प्रचार प्रसार के लिए कार्य किए जा रहे हैं

सामान्य बीमारियों का चिकित्सक दे रहे निःशुल्क परामर्श:

जिला कार्यक्रम प्रबंधक दयाशंकर निधि ने बताया इस सुविधा के जरिये सामान्य बीमारियों जैसे सर्दी, बुखार, खांसी, सिर दर्द, पेट दर्द, त्वचा संबंधी बीमारी, संक्रामक रोग, शुगर, ब्लड प्रेशर, एवं कैंसर आदि के उपचार के लिए टेलीमेडिसिन के जरिये चिकित्सक व विशेषज्ञ से निःशुल्क परामर्श दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि मरीज के पास एंड्राइड -स्मार्ट फोन है तो वह ‘ई-संजीवनी ओपीडी एप’ को इंस्टाल करके या फिर ‘ई-संजीवनी डॉट इन’ पोर्टल पर जाकर सुविधा प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली पर संबंधित एएनएम एवं चिकित्सा पदाधिकारियों का प्रशिक्षण डेमो एप पर कराया गया है।

हब एंड स्कोप प्रणाली से काम करती है टेली मेडिसिन सुविधा:

जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया ई- संजीवनी टेलीमेडिसिन क्रियान्वयन के तहत हब एवं स्पोक प्रणाली के रूप में कार्यरत है। जिसमें मरीज पहले एएनएम के पास कॉल करेंगे। फिर एएनएम मरीज की सभी जानकारी लेकर उसे डॉक्टर के पास फारर्वड करेंगी। जिसमें पाली बार विशेषज्ञ चिकित्सक टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों को सलाह देने के लिए उपलब्ध होंगे। इसके तहत चिकित्सकीय शिक्षा, प्रशिक्षण और इसका प्रबंधन तक शामिल हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों से मरीज टेलीफोन पर ही चिकित्सा से संबंधित परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉ निक तरीके से मरीज चिकित्सकीय जानकारी भेज सकते हैं और वीडियो कॉन्फ्रें सिंग के साथ हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर की मदद से रियल टाइम परिस्थितियों में सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

रियल टाइम सहायता ले सकते हैं मरीज:
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अब घर बैठे ही बेहतर व विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज करा सकेंगे। मरीजों को चिकित्सीय सुविधा देने के किए स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में यह एक ऐसी सुविधा है, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके सुदूर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही है।

यह काफी सुविधा युक्त ऐप है राज्य के किसी भी चिकित्सक से मरीज ओपीडी परामर्श ले सकते हैं नजदीकी अस्पताल से दवा भी प्राप्त कर सकते हैं राज्य में मधुबनी जिला बेहतर कार्य कर रहा है
एसीएमओ डॉ आर के सिंह

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …