
दरभंगा ,पत्रकार,,,राजू सिंह कि रिपोर्ट दरभंगा प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद की तरफ से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन श्री कृष्ण रेसीडेंसी में आयोजित किया गया। जिसका उद्घा टन श्री संजय सरावगी, विधायक,श्री अमरनाथ गामी, विधायक, श्री अशोक कुमार शर्मा, अपर आयुक्त, राज्य कर ने संयुक्त रूप से किया। श्री संजय सरावगी ने व्यापारियों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना और अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जी एस टी से व्यापारियों को बहुत लाभ हुआ है और सरकार को भी कर बड़ा है। विधायक श्री अमरनाथ गामी ने पानी शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों को सरकारी पदाधिकारियों को जितनी पेंशन मिलती है उतनी ही व्यापारियों को भी मिलनी चाहिए। इस हेतु चैम्बर को सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर बोलते हुऐ श्री अर्जुन साहनी, विधान पार्षद ने दीपावली कि अपनी शुभकानाएं दी और सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की। श्री अशोक कुमार शर्मा, अपर आयुक्त,राज्य कर ने अपनी शुभकामनाए देते हुए चैम्बर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चैम्बर के अध्यक्ष श्री पवन कुमार सुरेका ने उपस्थित सभी व्यापारियों और गणमान्य लोग का हार्दिक स्वागत किया। सबों ने मिलकर एक सौ दीप जलाए। चैम्बर के प्रधान सचिव श्री विजय कुमार बरोलिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर श्री सौरव सिंह, संयुक्त आयुक्त , राज्य कर , चैम्बर के सचिव श्री सुशील कुमार जैन, श्री अजय कुमार पोद्दार, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बिनोद सिंह, एस एम माइकल, मुकेश खेतान, अभिषेक चौधरी,मनमोहन सरावगी, जीवाछ प्रसाद,पवन बगरिया, बी के चौधरी, सी जी एस टी,सुनील गामी, कोषाध्यक्ष, सुनील सिंह,श्री देवानंद शर्मा, संयुक्त आयुक्त, राज्य कर, राजेश बोहरा,बिनोद प्रसाद,राज कुमार मरीवाल, सिधुमल और बहुत से व्यवसई उपस्थित थे।
दरभंगा news24live ajit kumar singh
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal