Breaking News

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड सबसे ऊपर -80 हज़ार से अधिक लोग ले चुके कोरोना का टीका दरभंगा से ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

दरभंगा जिले में सिंहवाड़ा प्रखंड सबसे ऊपर
-80 हज़ार से अधिक लोग ले चुके कोरोना का टीका
-कामेश्वर सिंह टीकाकेन्द्र पर सुबह 9 से रात 9 बजे तक किया जाता टीकाकरण
-31 जुलाई तक दरभंगा शहरी क्षेत्र में सौ प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य: डीआईओ

दरभंगा वैक्सीनेशन अभियान पूरे जिला में संचालित है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में सिंहवाड़ा सबसे अधिक टीकाकरण कर सर्वोच्च स्थान पर है। विभागीय जानकारी के अनुसार इस प्रखंड में अब तक 80.83 हज़ार से अधिक लोगों को कोरोना का डोज़ दिया जा चुका है । इस प्रकार 36 प्रतिशत लाभार्थियों को वैक्सीन दी जा चुकी है। दूसरे स्थान पर तारडीह प्रखंड है, जहां 31,000 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है । यहां करीब 32 प्रतिशत लोग वैक्सीन ले चुके हैं । तीसरे स्थान पर हायाघाट प्रखंड में लक्ष्य अनुरूप 35000 लाभार्थियों को कोरोना से बचाव का टीका दिया गया। इस ब्लॉक के 27 प्रतिशत लोग वैक्सीन ले चुके हैं । इस प्रकार जिला में 8. 28 लाख से अधिक लोगों को कोरोना से रक्षा के लिए पहला व दूसरा डोज़ दिया गया है। ज़िला का टीकाकरण प्रतिशत 25 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला में 27.31 लाख लोगों को टीका दिए जाने का लक्ष्य दिया गया है।
31 जुलाई तक लक्ष्य का सौ प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य
शहरी क्षेत्र में 70 प्रतिशत लोगों को कोरोना से बचाव के लिए डोज़ दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कि विभाग की ओर से दिए गए दिशा- निर्देश के अनुसार शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। वैक्सीन की आपूर्ति होने पर 31 जुलाई तक लक्ष्य के अनुसार 100 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कर दिया जाएगा। इसे लेकर विभागीय प्रयास जोर-शोर से जारी है। यहां 2.16 लाख के लक्ष्य अनुरूप 1.84 लाख लोग कोरोना का डोज़ ले चुके हैं । बताया सरकार की ओर से अधिक खपत होने वाले टीकाकरण स्थल को अधिक से अधिक कोरोना वायल उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसके अनुसार उन सत्र स्थलोँ पर अधिक वैक्सीन की आपूर्ति की जाती है। ताकि लक्ष्य की प्राप्ति जल्द से जल्द हो सके।
कामेश्वर सिंह अस्पताल में 12 घंटे दिया जाता टीका
शहरी क्षेत्र के कामेश्वर सिंह अस्पताल,राज परिसर में सुबह 9:00 से रात के 9:00 बजे तक टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। निर्धारित समय पर जाकर वहां कोरोना से बचाव का टीका लिया जा सकता है। विभाग की ओर से सबसे अधिक वैक्सीन इसी केंद्र को उपलब्ध कराए जाते हैं। टीका लेने के लिए यहां लोगों की भीड़ उमड़ती है। पूरे शहर में सबसे अधिक टीकाकरण कामेश्वर सिंह अस्पताल में ही होता है। अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण यहां विभाग की ओर से दो डाटा ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को तय समय पर टीका लगाया जा सके। साथ ही भीड़ पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहते हैं।
कोरोना प्रोटोकॉल का करें अनुपालन
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ ए के मिश्रा ने बताया वैक्सीनेशन के दौरान टीकाकेंद्र पर लोगों को सदैव कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। इसके लिए सभी कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बताया टीका लेने के बाद भी सावधानी ज़रूरी है। मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। कोरोना वायरस से खुद व दूसरों के बचाव के लिए कोरोना अनुरूप उचित व्यवहार के लिए प्रेरित करें।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …