Breaking News

सदर प्रखंड के कंशी पंचायत चक्का गांव में, चक्का मखनाही को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क व ध्वस्त पुल को अविलंब निर्माण हेतु कड़ी विरोध प्रदर्शन जाप कार्यकर्ताओ के द्वारा

 

जन अधिकार पार्टी (लो०) दरभंगा इकाई के कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा, रिटायर्ड आर्मी(कैप्टन) अशोक सिंह एवं युवा जिलाध्यक्ष विश्वंभर यादव जी के संयुक्त नेतृत्व में सदर प्रखंड के कंशी पंचायत के चक्का गांव में, चक्का मखनाही को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क व ध्वस्त पुल को अविलंब निर्माण हेतु  के साथ कडी विरोध प्रर्दशन किया गया।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष व ग्रामीण उमेश शर्मा ने कहा कि यह सड़क व पुल मखनाही, माधोपुर, शीशों पश्चिमी, पूर्वी,कैतुका, बरियौल व माधोपट्टी तक को हाइवे से जोड़ने वाली शार्ट रुट है और तकरीबन लाखों की आवादी इस सडक से आवागमन करते हैं परन्तु पुल की जर्जर हालात की वजह से कभी भी बड़ी घटनाएं घट सकती है । जिलाधिकारी महोदय को अविलंब संज्ञान लेते हुए तथा बाढ की विभीषिका को देखते हुए पुल का निर्माण कराना चाहिए।
कैप्टन अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2015 में कई लाख के लागत से इस पुल का निर्माण हुआ था परंतु 2019 में आयी प्रलयकारी बाढ के विभिषिका में यह पुल ध्वस्त हो गया था तदउपरांत जिलाधिकारी निरिक्षण के लिए भी आए थे लेकिन दुर्भाग्यवश आज तक इसका निर्माण नहीं हो सका और नाही किसी राजनीतिक पार्टी इसको संज्ञान में लिया जबकि कई बार स्थानीय सांसद विधायक और जिला प्रशासन को पब्लिक पेटिशन दिया जा चुका है अपितु जन अधिकार पार्टी एवं जाप सुप्रीमो पप्पू यादव जी के संज्ञान में जाने के तुरंत बाद उनके नेता व पदाधिकारी हम ग्रामीणों की मांग उठाने के लिए आगे आए इसके लिए हम ग्राम वासी उन्हें धन्यवाद देते हैं।
मदन मोहन सिंह ने कहा कि इस जानलेवा पुल को लेकर हम सभी चक्का ग्रामवासी सांसद,बिधायक और जिलाधिकारी महोदय को पुल निर्माण करवाने हेतु आवेदन दिए भी थे परन्तु प्रशासनिक उदासीनता व राजनीतिक दुर्भावना के कारण इस पुल का निर्माण नहीं हो सका।इस्थिति इतनी भयावह है की पुल के दोनों तरफ 30 फीट गहरी और लम्बी गड्ढा है कभी भी बडी घटना घट सकती है इसलिए प्रलयकारी बाढ की विभीषिका को देखते हुए सड़क और पुल का निर्माण जिला प्रशासन कराना चाहिए नहीं तो आगे हम ग्रामवासी जन अधिकार पार्टी ने नेतृत्व उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी जिला प्रशासन,विधायक व सांसद की होगी।
युवा जिलाध्यक्ष विश्वंभर यादव ने कहा कि बाढ की विभीषिका के मद्देनजर 15 दिनो के भीतर इस जानलेवा पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो पार्टी के बैनर तले ज़िला धिकारी के विरुद्ध उग्र आंदोलन करेंगे।
मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रो० गंगा प्रसाद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव, युवा शक्ति का जिला प्रधान महासचिव बहदत अली उर्फ सद्दाम हुसैन, सुनील यादव,शिवलाल पासवान,राज कुमार सिंह, बलराम सिंह, चन्द्र मोहन सिंह, महेंद्र मंडल,बेचन मंडल,विजय कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह, महेश पासवान, मुरारी सिंह, गणेश सिंह,सोनु मंडल,कुंदन सिंह, शिवम् सिंह,शिद्धार्थ सिंह सहित कई दर्जन ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …