Breaking News

पीड़ित परिवार से मिले डॉ बैजू दरभंगा से ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

पीड़ित परिवार से मिले डॉ बैजू

विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू एवं सचिव प्रो जीव कांत मिश्र ने शुक्रवार को मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत चनौर गांव पहुंचकर दिवंगत केशव चौधरी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मामूली विवाद में युवा केशव चौधरी की नृशंस हत्या पर दु:ख जताते हुए मामले की न्यायिक जांच कर दोषी व्यक्तियों पर यथाशीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। डाॅ बैजू ने पीड़ित परिवार को विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए समाज के सभी तबके के लोगों से संगठित होने का आह्वान किया। मौके पर टटुआर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं संस्थान के सचिव प्रो जीवकांत मिश्र ने कहा कि इस घटना को लेकर किसी भी प्रकार की लीपापोती कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा के साथ ही यथाशीघ्र उचित न्याय दिलाने की सरकार से मांग की है।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …