Breaking News

Darbhanga DM ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति करने के दिये निर्देश। ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

डी.एम. ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति करने के दिये निर्देश

दरभंगा  जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति को लेकर बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, बेनीपुर को सतीघाट-राजघाट सड़क की मरम्मति शीघ्र करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बेनीपुर सरदार टोला, जरिसो में पानी भर गया है, जिसके कारण सड़क में भी कटाव हो रहा है। पानी उतरते ही इस सड़क की मरम्मति करा दी जाए।
उन्होंने पथ निर्माण विभाग, दरभंगा प्रमण्डल को अपने कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता के माध्यम से बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वेक्षण कराकर शीघ्र मरम्मति करवाने के निर्देश दिये। पथ निर्माण प्रमण्डल, बेनीपुर को भी यही निर्देश दिया गया।
जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी सत्यम सहाय ने बताया कि कुशेश्वरस्थान अंचल में जल स्तर में वृद्धि हुई हैं, इसके तीन पंचायत पूर्णतः एवं 03 पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित हुआ है। जिले में बाढ़ प्रभावित पंचायतों की संख्या बढ़कर 105 हो गयी है, जिनमें 38 पंचायत पुर्णतः एवं 67 पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित हैं।
बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला आपदा प्रभारी सत्यम सहाय, जिला कृषि पदाधिकारी एवं कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंतागण उपस्थित थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …