गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने गुरु वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी दरभंगा से ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने गुरु वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी

गुरु पूर्णिमा के मौके पर सृष्टि फाउंडेशन के छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना पर केंद्रित भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी। आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन गीत, संगीत एवं कला क्षेत्र की विदुषी प्रो पुष्पम नारायण एवं प्रो लावण्य कीर्ति सिंह के साथ मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के वरीय संरक्षक प्रवीण कुमार झा एवं संस्थान के संस्थापक जयप्रकाश पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मौके पर अपने संबोधन में प्रो पुष्पम नारायण ने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में गुरु के मार्गदशर्न के बिना अच्छे जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। वहीं, लावण्य कीर्ति सिंह ने कहा कि गुरु वही श्रेष्ठ होता है जिसकी प्रेरणा से किसी का चरित्र बदल जाये और मित्र वही श्रेष्ठ होता है जिसकी संगत से रंगत बदल जाये। प्रवीण कुमार झा ने कहा कि माँ जीवन की सर्वश्रेष्ठ गुरु हैं क्योंकि वह हमें जन्म देकर हमारा समुचित पोषण करती है। लेकिन गुरु उस जीवन को पूज्य बना देते हैं, इसलिए गुरु का स्थान ऊँचा होता है।
कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत प्रियांशी मिश्रा के विद्यापति रचित गोसाउनि गीत पर ओडिसी शैली में एकल नृत्य से हुआ। ततपश्चात श्रेया मानसी, श्रुति झा, श्रेया झा, विद्या कुमारी, प्रिया प्रभाकर, श्रुति झा , योगिता, साधवी नारायण आदि ने गुरुर्ब्रह्म, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर:, गुरु: साक्षात्परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर गुरु के चरणो में श्रद्धा-पुष्प अर्पित किया। ज्योति प्रकाश ने कथक नृत्य के मध्यम से गुरु वंदना की प्रस्तुति दी।
ओडिसी नृत्य के प्रथम भाग मंगला चरण में बच्चों ने अपने हाथ में पुष्प ले कर मंच पर प्रवेश करते हुए भूमि पूजन किया। फिर गुरु वंदना करते हुए उपस्थित सभी गुरुजनों का नृत्य के माध्यम से अभिवादन किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव डॉ मनोहर पाठक ने किया। इस मौके पर सृष्टि फाउंडेशन के सभी छात्र छात्राएं एंव अभिवावक उपस्थित थे।

Check Also

• बिहार दिवस की सभी तैयारी पूर्ण • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे

🔊 Listen to this   • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम …