Breaking News

दरभंगा डी.एम. के कर कमलों से दी गयी एम्बुलेंस की चाबी ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

डी.एम. के कर कमलों से दी गयी एम्बुलेंस की चाबी

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत बनी एम्बुलेंस

दरभंगा  अम्बेदकर सभागार के समीप मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत प्रदान की गयी 02 एम्बुलेंस (गाड़ियों) के वाहन मालिकों को जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. के कर-कमलों से चाबी प्रदान की गयी।
जिलाधिकारी ने दोनों एम्बुलेंस का मुआयना किया। उन्होंने पिछला गेट खुलवाकर एम्बुलेंस में मरीज के लिए बनाये गये बेड का अवलोकन किया तथा जिला परिवहन पदाधिकारी को एम्बुलेंस में एक ऑक्सीजन सिलेण्डर मुहैय्या करवा देने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि परिवहन विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के तहत कोरोना जैसे महामारी के परिपेक्ष्य में प्रत्येक प्रखण्ड को इस योजना के तहत 02 एम्बुलेंस उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो रहा है। प्रशासन प्रत्येक वाहन के लिए 02 लाख रूपये का अनुदान देती है एवं शेष राशि के लिए लाभुक को बैंक से ऋण दिलाने में भी सहयोग प्रदान करती है।
इस योजना के अन्तर्गत उपलब्ध कराये गये एम्बुलेंस का लाभ विभिन्न आपदा के अवसर पर ग्रामीणों को उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार, डी.पी.एम. हेल्थ विशाल कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …