स्वस्थ्य बिहार हमारा अधिकार अभियान के तहत कर्पूरी चौक पर नागरिक सभा आयोजित।
गोबर और गौमूत्र का ज्ञान भरकर हम कभी कोविड महामारी से आम नागरिकों को नही बचा सकते- डॉ. अजीत कुमार चौधरी
DMCH
के अस्तित्व को खत्म करना चाहती है सरकार, और एम्स के नाम पर राजनीति कर रही है, DMCH बचाओ एम्स बनाओ अभियान को तेज करना होगा – बैद्यनाथ
सुपर स्पेशियलिटी वार्ड को अभिलम्भ चालू करे सरकार,नही तो होगा जनांदोलन- माले
दरभंगा स्वस्थ्य बिहार-हमारा अधिकार ,DMCH बचाओ एम्स बनाओ जन स्वास्थ्य अभियान के बैनर तले आज कर्पूरी चौक एक नागरिक सभा का आयोजन किया गया। सभा में DMCH बचाओ एम्स बनाओ, DMCH में डॉक्टर-नर्स-कर्मचारी की बहाली करो, सुपर स्पेशियलिटी वार्ड को चालू करने, DMCH के साफ सफाई की गारंटी करने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को स्थायी करने, निजी अस्पताल की मनमानी पर रोक लगाने, DMCH में सीनियर डॉक्टर की बैठने की गारंटी करने सहित अन्य मांग को उठाया गया। सभा की संचालन आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए दरभंगा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अजित कुमार चौधरी ने कहा कि इस कोविड की महामारी ने पूरी दुनिया के स्वास्थ्य व्यवस्था का परीक्षा ले लिया जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई।
इस कोविड महामारी के दौरान हजारों डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों को हमलोगों ने खो दिया है, इन डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज करते हुए, आम अवाम को बचाने का प्रयास किया गया और देश के लाखों लोगों को बचाते-बचाते खुद दुनिया को छोड़कर चले गए।
इस महामारी के दौर में सबसे आगे और प्राथमिक स्तर पर फ्रंट लाइन वर्कर के रूप हमारे देश में नर्स व आशा कर्मियों ने काम किया।
स्वास्थ्य के मोर्चे पर जो भी पोस्ट रिक्त है उसको अविलंब भरना होगा, पिछले दिनों हम सभी लोगों ने स्वास्थ्य के मोर्चे पर जो भी कमियां चिन्हित हुआ है उसको अविलंब ठीक करते हुए कोविड महामारी के तीसरे तहर की तैयारी करनी चाहिए।
श्री चौधरी ने कहा कि दरभंगा का डीएमसीएच का जितना ही जरूरत है, उतना ही एम्स के बनना जरूरी है। दरभंगा में एम्स बने जिसका हम सभी स्वागत है पर उतना ही बहुत जरूरी है की डीएमसीएच को बचाया जाएं।
वर्तमान समय में महंगाई की मार है, देश के लाखों छात्र-युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है और इसी दौर में इस कोविड महामारी के दौरान मैक्स व मेदांता जैसे अस्पतालों के लिए उत्सव का दिन था।
स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर हम सभी आम नागरिकों और छात्र-नौजवानों को मिलकर संयुक्त रूप जन आंदोलन तेज़ करना होगा।
आम-अवाम के माथे में गोबर और मूत्र का ज्ञान भरकर हम कभी भी कोविड महामारी से आम नागरिकों को नहीं बचाया जा सकता, ऐसे दौर में आम-अवाम के बीच ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा देते हुए प्यार और भाईचारा के साथ मिलकर कोविड से मुकाबला करना होगा।
वही सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि नीतीश- मोदी की सरकार DMCH को बर्बाद कर दिया है। आज दर्जनो पद प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंस प्रोफेसर, नर्स, कर्मचारी की शीट खाली है। लेकिन उसमे भर्ती की प्रक्रिया नही चल रही है। कोरोना बीमारी ने आज दरभंगा के स्वास्थ्य व्यवस्था के पोल खोल कर रख दी है। जिला में लगभग स्वास्थ्य उप केंद्र बन्द है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर-नर्स के पद खाली है, हायाघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की बहाली नही हुई है।
श्री यादव ने कहा कि जिस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को 2018 में चालू हो जाना चाहिए लेकिन आज तक चालू नही हुआ है। स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति सरकार की लापरवाही साफ झलक रही है।
अगर समय रहते स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त नही किया गया तो कोरोना के तीसरे चरण में और भारी दिक्कत होगी।
आगे उन्होंने कहा कि DMCH बचाओ-एम्स बनाओ , सुपर स्पेशियलिटी वार्ड को चालू करो अभियान को गांव-गांव में तेज करना होगा।
नागरिक सभा मे सदीक भारती, भूषण मंडल, देवेन्द्र कुमार, साधना शर्मा, गुलाम अंसारी, रंजीत राम,प्रो राम बाबू आर्य, भोला पासवान, कामेश्वर पासवान, योगेंद्र राम, उमेश प्रसाद साह, पप्पू खान, प्रिंस राज, संदीप कुमार, मयंक कुमार, हसीना खातून, मनोज महतो, राजेश राम, गुलाम अंसारी, हसीना खातून, सिदार्थ राज सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal