वार्ड 16 में बड़े बड़े नेता होने के बाबजूद भी आम लोगों के समस्या का निदान नहीं अब आम लोग करेंगे आंदोलन-

आंदोलनकारियों का छात्र संगठन मिथिला स्टूडेंट यूनियन का समर्थन
वार्ड 16 धर्मपुर मिर्जापुर मोहल्ला के लोगों ने मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार और स्थानीय युवा संजीत कुमार के नेतृत्व में हाथीस्तान हनुमान मंदिर परिसर में मुख्य सड़क का मरम्मतीकरण और कोका कोला एजेंसी के सामने गली में पीसीसी सड़क तथा नाला निर्माण को लेकर बैठक कर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया हैं इस बाबत बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कहने को तो वार्ड 16 में कई बड़े बड़े नेता हैं लेकिन कोई भी नेता कोई काम का नहीं हैं पूर्व मेयर गौरी पासवान के मोहल्ला का ही मुद्दा को लेकर यह बैठक मिथिला स्टूडेंट यूनियन और स्थानीय मोहल्ला वासियों के बीच आयोजन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया हैं नगर निगम प्रशासन को पहले मौका दिया जाएगा अगर मांगो पर सकारात्मक पहल नहीं होता हैं तो 10 दिनों के बाद ये लोग निगम प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधि के खिलाफ आंदोलन भी करेंगे आम लोग वार्ड पार्षद सोहन यादव से भी काफी नाराज दिखे कहा हमारा वार्ड पार्षद दूसरे वार्ड और मोहल्ला के समस्या को तो देखता हैं लेकिन पार्षद अपने घर से कुछ ही दुरी पर बसें इलाका पर उनका नजर नहीं जा रहा हैं चुनाव के समय रोड और नाला की बात कह कर लोगों से वोट ले लिया लेकिन चुनाव का अब अंतिम समय लगभग 5 साल होने को हैं लेकिन इन समस्याओ से आम लोगों को निदान नहीं मिल सका हैं जिससे आम जनता को अपनी समस्या से लड़ने के लिए खुद आगे आना पर रहा हैं यह काम चुनाव में लड़ने और जितने वाले प्रतिनिधियों की जिम्मेवारी थी लेकिन किसी भी प्रतिनिधि ने इस पर ध्यान देना उचित नहीं समझा… समझ नहीं आ रहा ये नेता किस मुँह से आगामी चुनाव में वोट माँगने के लिए हमारे पास आएंगे मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने बैठक को सम्भोधित करते हुए आम लोगों से कहा हक़ और अधिकार के लिए अब आम जनमानस को खुद आगे आना होगा निगम प्रशासन के लिए तो ये एक छोटी सी समस्या हैं उनके लिए तो दरभंगा में ऐसी हजारों जगह की समस्या होगी तो इस समस्या पर उनका नजर कैसे जाएगा प्रशासन को सचेत करने का एक मात्र उपाय हैं लोकतान्त्रिक तरीके से आंदोलन कर अपनी बात रखने का जिसे अब हम लोग करने जा रहे हैं नेताओं को झूठा आश्वासन नगर निगम प्रशासन की अनदेखी ने इस मोहल्ला को नाले के पानी में रहने को मजबूर कर दिया हैं आजादी के 73 वर्ष बाद भी आम लोगो को जलजमाव जैसे मुलभुत समस्या को लेकर आंदोलन करना पड़े यह बहुत ही शर्म की बात हैं लेकिन क्या किया जाए नेता अपना वादा भूल जाते हैं निगम को अपनी जिम्मेवारी का कोई एहसास ना हो तो मोहल्ला का स्थिति नरकीय होना लाजमी हैं प्रशासन को 10 दिनों का समय दिया जा रहा हैं कल इस बाबत दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर नुमा ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंप दिया जाएगा अगर सभी मांगो पर सकारात्मक पहल नहीं होता हैं तो आने वाले 10 दिनों के बाद हमलोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक की सभी मांग पूरी ना हो जाए बताते चले की बारिश के दिनों में यहाँ के लोगों के घरों और सड़को पर नाले का पानी लगा होता हैं मुख्य सड़क ऊँचा होने के कारण सड़को का पानी निचे बसें मोहल्ला में लगा हुआ होता हैं ताजुब की बात इस सड़क पर नाले का निर्माण भी नहीं किया गया हैं कुछ रास्ता से होकर पानी निकलता तो हैं लेकिन सड़को पर लगभग 4 महीना यहाँ जलजमाव की समस्या उत्पन्न रहता हैं मुख्य सड़क कई वर्षो से टुटा पड़ा हुआ हैं बारिश के समय में आम लोगों को काफी समस्या का सामना करना परता हैं मुख्य सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा हैं इन समस्याओ से अजीज होकर अब लोगों ने खुद लड़ाई करने का सोच लिया हैं और चरणबद्ध तरीके से इस सड़क के निर्माण और नाले की निर्माण को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया हैं लोगों ने कहा अगर जरुरत पड़ा तो सेकड़ो लोगों के साथ नगर निगम को भी घेरने का काम किया जाएगा जरुरत हैं प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधि मामला के गंभीरता को देखते हैं सभी मांगो पर सकारात्मक पहल करें अन्यथा प्रतिनिधि और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया जाएगा जिसकी पूर्णतः जिम्मेवारी नगर निगम प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधि जिसमे वार्ड पार्षद नगर विधायक और दरभंगा के सांसद की होगी इस बैठक में एमएसयू प्रभारी अमन सक्सेना,नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार,संजीत कुमार,लाल बाबू पासवान,लल्लू पंजीयार,गौरव कुमार, धीरज कुमार,भोला पासवान,सुशील पासवान,रंजन पासवान,सुरेश पासवान,राम करण यादव,ज्वाला कुमार,कन्हैया कुमार यादव,राजा पासवान,रमेश पासवान,निरज कुमार पासवान,चंद्र कुमार,आलोक कुमार, सन्नी कुमार आदि लोग बैठक में मौजूद रहे और सभी ने आंदोलन करने की बात कही हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal