Breaking News

दरभंगा यूनेस्को क्लब की आम सभा आयोजित की गई जिसमें वर्ष 2021-22 हेतु नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। दरभंगा से ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

दरभंगा यूनेस्को क्लब की आम सभा आयोजित की गई जिसमें वर्ष 2021-22 हेतु नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।

सर्वप्रथम क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल में किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों की विस्तृत जानकारी सभी सदस्यों को दी। उन्होंने बताया की क्लब में एक नए सौहार्द के साथ कई सामाजिक एवं पारिवारिक कार्य किए गए जो अपने आप में अतुलनीय हैं, विशेष रुप से उन्होंने क्लब द्वारा आयोजित *एक शाम वीरों के नाम* के संबंध में बतलाया कि यह कार्यक्रम उन वीरों एवं वीरांगनाओं को समर्पित है जो देश के लिए कुछ कर गुजरते हैं। साथ ही उन्होंने क्लब द्वारा निरंतर आयोजित *नेकी की दीवार* का भी जिक्र किया जिसके माध्यम से जरूरतमंदों तक कंबल एवं अन्य वस्त्र पहुंचाए जा रहे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने *विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस* के अवसर पर अपने मीडिया बंधु के सम्मान हेतु आयोजित कार्यक्रम को भी रखा तथा नई कार्यकारिणी से इन तीनों कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का अनुरोध किया।

क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं संदीप विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो• समीर कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में क्लब को शैक्षणिक क्षेत्र में विशेष कार्य करने की आवश्यकता है, इसी संदर्भ में उन्होंने सुझाव दिया कि कोविड-19 की वजह से जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत हो गया है वैसे बच्चों को मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था स्कूल चलाने वाले सदस्यों को करनी चाहिए जिसे सदस्यों ने स्वीकार किया। उन्होंने कहा की यूनेस्को क्लब का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है *रेड कारपेट डे* जो हम लोग प्रवासी पक्षियों के स्वागत हेतु कुशेश्वरस्थान में मनाते रहे हैं, उसे पुणः ध्यान देकर अपने अंजाम तक पहुंचाना चाहिए जो इस क्षेत्र में पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगी|

इसके पश्चात सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति में निम्नलिखित सदस्यों का चयन किया गया~ अध्यक्ष- मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, प्रथम उपाध्यक्ष- रतन खेड़िया, द्वितीय उपाध्यक्ष- डॉ विनोद कुमार, तृतीय उपाध्यक्ष- रिंकू कुमार झा, प्रधान सचिव- राघवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष- अमरनाथ शाह, उप कोषाध्यक्ष- रामबाबू शाह
जिनका सभी उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

नव मनोनीत अध्यक्ष  मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल ने कहां की इस नए सत्र में जो मुझे कार्यभार दिया गया है इस कार्यभार को मैं अक्षर सह समाज के प्रति जो मेरी जिम्मेदारी है उसे निभाऊंगा और करोना काल में जितने भी योद्धा ने योगदान देकर बहुतों को जीवन रक्षा करते हुए शहीद हो गए उनके परिवार को बुलाकर उन्हें सम्मानित करूंगा, दूसरी बात उन्होंने कहा 15 अगस्त के अवसर पर जो दरभंगा यूनेस्को क्लब के द्वारा एक माइल स्टोन कार्यक्रम किया जाता रहा है, एक शाम वीरों के नाम, में भी उन वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा जिनके पति देश की सेवा में अपना सर्वोच्च न्योछावर कर शहीद हो गए।

राघवेंद्र कुमार ने महासचिव का पदभार ग्रहण करते हुए बताया कि दरभंगा यूनेस्को क्लब को वह बुलंदी पर ले जाकर इसकी पहचान बनाये रखेगें और सबसे प्राथमिक कार्य शिक्षा के प्रति यूनेस्को क्लब का है उसके विभिन्न कार्यक्रम को बढ़ावा देंगे तथा सभी स्कूल बच्चों के बीच आयोजित करेंगे। जिन बच्चों ने महामारी में अपने माता पिता को खोया है वह संपर्क करें उनके पढ़ने लिखने की व्यवस्था मुफ्त की जाएगी। उन्होंने कहां इस करोना काल में मुख्य उद्देश्य है वैक्सीनेशन, जिससे इस काल को मात दिया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने जागरूकता के साथ साथ लोगों को वैक्सीनेशन दिलवाने मे प्राथमिकता दी है । नेकी की दीवार जो बहुत अच्छा प्रोजेक्ट है उसको निरंतर चालू रखेगें साथ ही दरभंगा को स्वक्ष और स्वस्थ बनाने के लिए भी वह समय-समय पर लोगों को जागरूक करते रहने का उनका लक्ष रहेगा।

आम सभा में प्रो• समीर कुमार वर्मा, डॉक्टर रमन कुमार वर्मा, बिनोद कुमार पंसारी, मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, रतन कुमार खेरिया, राघवेंद्र कुमार , अमरनाथ शाह, अशोक कुमार पंसारी, कुमार आशुतोष, ललित नारायण मिश्रा, रमन प्रधान, रामबाबू शाह, प्रो• रघुनाथ शर्मा ने शिरकत की एवं नई टीम को शुभकामनाएं दी

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …