दूरस्थ शिक्षा निर्देशालय बचाओ, लॉ कॉलेज बचाओ, डब्लूआईटी बचाओ नारों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू :- आइसा
मिथिला विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल शुरू:- आइसा

मिथिलांचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर स्थानीय सांसद गंभीर नही – आइसा
दरभंगा आइसा के कार्यकारी जिला सचिव मयंक यादव के नेतृत्व में आइसा के राज्य कमिटी सदस्य मो. शम्स तबरेज़, जिला कमिटी सदस्य मो. शाहबुद्दीन, दरभंगा नगर अध्यक्ष रोहीत कुमार, जिला कमिटी सदस्य राहुल राज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे।
दरभंगा :- आज छात्र संगठन आइसा के नेतृत्व में दरभंगा आइसा जिला कार्यकारी सचिव मयंक यादव के नेतृत्व में पाँच सदस्यीय नेताओं ने डिस्टेंस एजुकेशन और लॉ कॉलेज में नामांकन शुरू करने, डब्लूआईटी के अस्तित्व को खत्म करने के खिलाफ बिहार विधानसभा सत्र के दौरान मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति के समक्ष विश्वविद्यालय परिसर के धरना स्थल पर 30 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया।
अनसन स्थल पर सभा की अद्यक्षता आइसा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संदीप कुमार ने किया।
वही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने भूख हड़ताल पर बैठें छात्र नेताओं को माला पहनाकर किया।
धरना स्थल ओर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा की आज विवि भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। आज विवि में सिर्फ छात्रों को परेशान किया जा रहा है। रिजल्ट में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान कुलसचिव भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे है। उन्होंने दरभंगा के आम नागरिकों से छात्रों के अनसन को समर्थन करे।
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की सभा को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि छात्र संगठन आइसा लगातार छात्र-छात्राओं से जुड़ें ज्वलंत मुद्दों को लेकर संघर्षो के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराते आई है, पर छात्रों के बुनियादी मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन का रवैया उदासीन है।
विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता व्याप्त है, विश्वविद्यालय को लूट व भ्रष्टाचार का अखाड़ा बना दिया गया। कुलसचिव बदले की भावना से छात्र-शिक्षक-कर्मचारी को परेशान कर रहे है। आइसा ऐसे कुलसचिव को तत्काल बर्खास्तगी की मांग कर रही है।
आइसा के राज्य उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में नीतीश-मोदी की सरकार के द्वारा लगातार उच्च शिक्षा को बर्बाद किया जा रहा है, वही मिथिला विश्वविद्यालय भी लगातार छात्र विरोधी कार्यों में लगी हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार छात्र विरोधी कार्यों में जुटी है, वही डब्लूआईटी के पूरे अस्तित्व को बर्बाद करने में आमादा है। हमारी मांग है की विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय कार्यालय को समस्तीपुर और मधुबनी में बनाया जाएं और विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में इसी साल से पीजी की पढ़ाई शुरू की जाए।
अगर हमारी मांगों पर कोई कार्यवाई नहीं होता है तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठें दरभंगा आइसा के जिला कार्यकारी सचिव मयंक यादव ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र व राज्य सरकार के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे उच्च शिक्षा को बर्बाद करने का अभियान चला रही है। इसलिए हम छात्रों ने तय किया की जिस तरीके से दूरस्थ शिक्षा, लॉ कॉलेज राज्य सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण आज बंद हो गया है। मिथिला का गौरव डब्लूआईटी को विश्वविद्यालय के कुलपति उसके पूरे अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास करने में लगें है जिसकों छात्र संगठन आइसा कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस कर्ण ने कहा कि आज से बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू है। वही मिथिला विश्वविद्यालय में 30 सूत्री मांगों को लेकर आइसा ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू है। और इस बार सदन से लेकर सड़क तक मिथिला विश्वविद्यालय के मुद्दों को उठाया जाएगा।
वही आइसा नेता संदीप कुमार ने कहा कि मिथिला के लोगो की सबसे बड़ी मांग मिथिलांचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हो और इस मांग को भी सरक से लेकर संसद तक आवाज को बुलंद किया जाएगा।
इससे पूर्व आइसा के नेताओं ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का प्रचार के दौरान मिथिला के तमाम विधायक व सांसदों को उच्च शिक्षा व विश्वविद्यालय से जुड़ें ज्वलंत मांगों को रखा गया।
भूख हड़ताल पर बैठें आइसा नेताओं को उमीद है की हमारे मिथिला के जनप्रतिनिधि इन मांगों को सदन में उठाएंगे।
सभा मे आइसा जिला सचिव विशाल कुमार माझी, छात्र नेत्री ओणम कुमारी, सबा प्रवीण, चंदन आजाद, आमिर एकलाख, आमोद कुमार अमन, सिदार्थ राज, केशव चौधरी, सन्नी कुमार, राजू कर्ण, श्रवण कुमार, ब्रजेश कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal