Breaking News

28 जुलाई को लगेगा जॉब कैंप ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

28 जुलाई को लगेगा जॉब कैंप

दरभंगा श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में संयुक्त श्रम भवन, रामनगर आई.टी.आई के निकट अवस्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से  शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजी कम्पनी लिमिटेड, दरभंगा द्वारा 28 जुलाई को  ऑफ लाईन जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।
जॉब कैंप में आयु 19 वर्ष से 35 वर्ष तक के सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, इण्टर एवं स्नातक होगी।
कम्पनी द्वारा सहायक बिक्रेता के पद हेतु 8500 + अन्य भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा। इस काम के लिए आवेदक दरभंगा, मधुबनी एवं मुज़फ़्फ़रपुर के लिए आवेदन कर सकेंगे।
नियोजन कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का Ncs Portal पर निबंधन होना अनिवार्य हैं।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …