अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा ने ठाना है हर घर से प्लास्टिक को दूर भगाना है पर्यावरण को शुद्ध बनाना है

इसी अभियान को सार्थक बनाने के लिए कल दरभंगा शाखा की पर्यावरण प्रमुख पिंकी गुप्ता के निवास स्थान पर एक मीटिंग बुलाई गई थी जिसमे सभी सदस्यों को कपड़े के ६ ६ थैले बनवाकर समिति के द्वारा दिए गए ताकि सभी अपने अपने घरों पर रोजमर्रा के समान किराना सब्जी फल सभी कुछ थैले में ही मंगवाए अगर हर सदस्य दिन में २० प्लास्टिक के थैली को घर में आने से रोकते है तो सोचिए आबादी के हिसाब से इस और कितनी जल्दी अंकुश लगाने में हम कामयाब हो सकते है ये बाते हमारी दरभंगा शाखा अध्यक्ष किरण बुबना ने कही साथ ही इस बात पर भी जोर दिया की आप कहीं भी जावो इसे अपने साथ पर्स में लेकर जाओ हमारी शाखा की पूर्व अध्यक्ष नीलम पंसारी ने भी कहा की हम सभी की ये जिम्मेदारी है की हम इस प्लास्टिक रोको अभियान में सहयोग करे इस लिए हमारी शाखा ने ७५ बड़े और ४०० छोटी थैली बनवाकर सभी को दी अगर ये अभियान सफल होता है तो आगे भी दरभंगा शाखा घर घर में इस संदेश को प्रसारित करेगी इस बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष लता खेतान ,सुशीला पंसारी ,नीलम पंसारी ,मधु सरावगी ,मनीषा जसराज,अध्यक्ष किरण बूबना ,सचिव जागृति केडिया कोषाध्यक्ष ज्योति बोहरा,पिंकी गुप्ता ,राधा पोद्दार बंदना बोहरा,प्रेरणा dhandhaniya,स्वेता मित्तल,स्वेता lath , सुनीता अग्रवाल द्रोपदी देवी,आशा चौधरी,नीलम शर्मा ,मिनी केडिया,नीलू सर्राफ अनुराधा अग्रवाल इत्यादि शामिल रही।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal