गांधीनगर कटरहिया को बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित समेत 4 सूत्रीय मांग को मांग को लेकर किया आंदोलन —

गांधीनगर कटरहिया मोहल्ला के लोगों ने सड़क पर आंदोलन कर इस क्षेत्र को बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित कर मुआवजा का मांग किया हैं मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना के नेतृत्व में लोगों बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित समेत 4 सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन किया गया इस बाबत प्रभारी अमन सक्सेना ने क़हा यास तूफ़ान के बाद से यह मोहल्ला बाढ़ और पानी से घिरा हुआ हैं सेकड़ो लोगो के घरों में बाढ़ का पानी ने लोगों का जीना दुस्वार कर रखा हैं जिससे अजीज होकर लोगों ने आज एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया कहा पिछले वर्ष चुनाव के समय में जब आंदोलन किया गया तो स्थानीय प्रतिनिधि वोट बैंक के लालच में आकर क्षेत्र को बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित किया था लेकिन पिछले 3 महीना से यहाँ के लोग जल में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं लेकिन अब तक इस क्षेत्र बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित नहीं किया गया हमारी 4 अन्य मांग हैं जिसमे दोनार से टीनहीं पुल तक नाला निर्माण कार्य में तेजी बाढ़ के कारण टूटे हुए सड़क का मरम्मतीकरण बढ़ई टोल स्तिथ टूटे स्लैब को हटाकर पुलिया का निर्माण तथा मोहल्ला के गलियों में नाला निर्माण का मांग शामिल हैं स्थानीय युवा विकाश चौधरी ने कहा अब तक इस क्षेत्र को बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित नहीं करना प्रशासन का नियत सही नहीं लग रहा हैं जब बाढ़ राहत का मुआवजा देना ही नहीं था तो लोगों से कागज़ क्यू जमा करवाया गया यह समझ नहीं आ रहा हैं हम लोगों के आंदोलन का ही नतीजा हैं प्रशासन आंदोलन के डर से नाला निर्माण का कार्य प्रारम्भ करवाया लेकिन जिस स्तर से नाला निर्माण किया जा रहा हैं उससे साफ लग रहा हैं की सिर्फ हमलोगो के आंदोलन को समाप्त करने की साजिस थी हमारी मांग हैं की नाला निर्माण कार्य युद्धस्तर से शुरू किया जाए और जल्द जल्द से नाला निर्माण कार्य पूरा किया जाए हमारी मांग थी की मोहल्ला के बढ़ई टोल स्तिथ टूटे स्लैब को हटाकर पुलिया का निर्माण किया जाए जिस पर प्रशासन अभी तक कुछ नहीं कर सके रोजाना दर्जनों लोग इस टूटे स्लैब के कारण दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो रहे हैं जिसकी चिंता ना तो निगम प्रशासन और नाही स्थानीय प्रतिनिधियों को लग रहा हैं ऐसा मालुम प्रतीत होता हैं की मानो कोई बड़ी घटना हो लोगों की जाना चली जाए तो प्रतिनिधि आकर परिवार को 4 लाख का चेक सौंपेंगे और सांत्वना प्रेषित करते हुए मीडिया में फोटो में डालेंगे लेकिन जिस कारण लोगों की जान चली जाए उसपर काम नहीं किया जाता हैं इस बाबत निगम प्रशासन को पूर्व में ही ज्ञापन सौंपा जा चूका हैं वहीं मोहल्ला के गलियों में नाला निर्माण नहीं होने से सड़को पर हमेसा पानी लगा रहा रहता हैं जिस ओर भी प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा हैं इन्ही मांगो को लेकर आज सुबह लोगों ने लोगों अपनी मांगो के समर्थन में आंदोलन का रुख अपनाया हैं कहा अगर सभी मांगो पर सकारात्मक पहल नहीं किया जाता इस क्षेत्र को बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित करते हुए अन्य मांगो पर कारवाई नहीं किया जाता हैं तो हमलोग आने वाले समय में नगर निगम में जाकर आंदोलन करने को बाढ़ होंगे जिसकी पूर्णतः जिम्मेवारी नगर निगम प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधि होंगी इस मौके पर अमर दास,अशोक दास,बैजू दास,राम दास,भागीरथी देवी,राधा देवी,मीनू देवी,माला देवी,दिपक दास,चन्दन दास,राजीव राय, मुकेश राय,मालती देवी,वीणा देवी,बाबुल राज आदि मौजूद थे
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal