छात्रा संसद को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा कार्यालय पर किया गया प्रेस वार्ता

प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश सह मंत्री पूजा कश्यप ने कहा कि डब्लूआईटी को षड्यंत्र के तहत को-एजुकेशन में तब्दील करने का घृणित प्रयास विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किया जा रहा है यह साजिश देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम व मिथिला रत्न डॉ मानस बिहारी वर्मा के सपनों को कुचलने का एक कुचक्र है , इस महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के स्थापना का उद्देश्य प्रत्येक गाँव से इंजीनियर बनाने का सपना था आज उस सपने को रौंदने का प्रयास किया जा रहा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उस षड्यंत्र को कभी सफल नहीं होने देगी मैं दरभंगा जिले के तमाम छात्रा बहनों से अपील करती हूं कि 30 जुलाई को इस छात्रा संसद में अधिक से अधिक संख्या में अवश्य शामिल हो।
वही प्रेस को संबोधित करते हुए ल ना मि वि. छात्र संघ के निवर्तमान महासचिव प्रीति कुमारी ने कहा कि सरकार एक तरफ दावा कर रही है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की और प्रत्येक अनुमंडल में एक इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का भी दावा कर रही है, लेकिन दुर्भाग्य है की विश्वविद्यालय केंद्र सहित सम्पूर्ण बिहार में चलने वाली एकमात्र महिला प्रौद्योगिकी संस्थान को उसके मूल स्वरूप मैं बदलाव किया जा रहा है यह कहीं ना कहीं उन बेटियों के पंख को कतरने के समान है जिसका हौसला उड़ान भरने की है यह प्रौद्योगिकी संस्थान ना केवल मिथिला बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरवशाली है समाज के सभी प्रबुद्ध जनों को आगे आकर विश्वविद्यालय प्रशासन का जमकर विरोध करना चाहिए साथ ही आप तमाम नारी शक्तियों से आग्रह करते हैं कि डब्लूआईटी न केवल हमारा वर्तमान बल्कि भविष्य को भी सुरक्षित कर सकती है तो हमें अपनी लड़ाई अवश्य लरनी चाहिए इस छात्रा संसद में आप सभी छात्रा बहन अपनी भागीदारी निश्चित रूप से सुनिश्चित करें।
वही इस अवसर पर नगर छात्रा प्रमुख अभिलाषा कुमारी ने कहा कि 2005 में स्थापना के साथ ही डब्ल्यू आईटी ना केवल बिहार बल्कि काफी सीमित समय में बिहार से बाहर की छात्राओं का भी रुझान दरभंगा की ओर हुआ और यहां से शिक्षा समाप्ति के उपरांत उन्हें रोजगार का अवसर भी देश और विदेश में प्राप्त हुआ यह संस्थान मिथिला ही नही सम्पूर्ण बिहार के लिए गौरव है इसे बचाने में आप सभी का महत्वपूर्ण साथ हमे चाहिए।
वहीं इस प्रेस वार्ता में श्रेया बोहरा ने कहा कि देश की छठी व बिहार की इकलौती महिला प्रौद्योगिकी संस्थान को दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की तरह बंद करने का योजना विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किया जाना समस्त नारी शक्ति का अपमान है अभाविप इस तरह के हर साजिश के खिलाफ पुरजोर विरोध करने का कार्य करेगी ।
निवेदक:-
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal