Breaking News

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा बाल समिति का गठन रुपौली गांव में किया गया।

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा बाल समिति का गठन रुपौली गांव में किया गया

बालश्रम से मुक्त बालक बना बाल समिति का सरपंच

सीतामढी  बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा सीतामढ़ी जिले के बथनाहा प्रखंड के रूपौली गांव में बाल समिति का गठन किया गया। ताकि बच्चे अपने अधिकारों की वकालत खुद कर सके और गांव में बच्चों की आवाज बुलंद कर सके । रुपौली गांव के पांच बच्चों को बाल श्रम से अन्य राज्यों से मुक्त बचपन बचाओ आंदोलन के पहल पर करवाया गया जिसके बाद पांचों बच्चों को अपने परिवार को सौंपा गया।गौरवतल है कि पांचो बच्चे अब गांव आने पर शिक्षा ग्रहण करेंगे और आज बाल सीमित के गठन में बालश्रम से मुक्त एक बालक को बाल सरपंच बनाया गया है बाल समिति के सदस्य में बालश्रम से मुक्त बच्चों के साथ गांव के बच्चों को भी समिति से जोड़ा गया है ,बाल समिति के गठन से ना सिर्फ बाल मजदूरी ,बाल विवाह , बाल व्यापार पर लगाम लगेगा अपितु बाल शोषण मुक्त गांव की परिकल्पना भी साकार होगी। बालश्रम से मुक्त बच्चों ने कहा कि अब वह गांव में शिक्षा ग्रहण करेंगे और उनके गांव या जिला के कोई भी बच्चा बाल शोषण का शिकार ना हो इसके लिए लोगों को जागरूक करेंगे, जैसा उनके साथ हुआ वह दूसरे बच्चे के साथ नहीं होने देंगे ।इस मौके पर गठित बाल समिति के सदस्य पवन, केदार, मिंटू , सरवन, सीमा, रीमा, राजन, पिंटू ,कमलेश मनीष ,मोहन एवं बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …