Breaking News

दरभंगा छात्रों से जुड़े मांगो पर बैठें अनशनकारियों के समर्थन में आइसा, जन अधिकार छात्र परिसद, एआईएसएफ कार्यकर्ताओं का विश्वविद्यालय बंद

 

विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता और छात्रों के जुड़ें बुनियादी मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन के प्रति, विश्वविद्यालय प्रशासन के तानाशाही रवैया के खिलाफ विश्वविद्यालय बंद में उतरे विभिन्न छात्र संगठन

छात्रों से जुड़ें मांगों पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठें आइसा नेताओं के समर्थन में छात्र जाप, एआईएसएफ, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कराया विश्वविद्यालय बंद

विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता और छात्र आंदोलनों के प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा:- आइसा, जन अधिकार छात्र परिसद, एआईएसएफ

छात्रों से जुड़े मांगो पर बैठें अनशनकारियों के समर्थन में आइसा, जन अधिकार छात्र परिसद, एआईएसएफ कार्यकर्ताओं का विश्वविद्यालय बंद

दरभंगा:- छात्रों से जुड़ें 30 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठें आइसा नेताओं के समर्थन में आज छात्र जाप, एआईएसएफ, आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोशपूर्ण मार्च करते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को बंद कराया।

विश्वविद्यालय बंद का नेतृत्व आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, राज्य उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संदीप कुमार, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस कर्ण, आइसा की राष्ट्रीय नेत्री मनीषा कुमारी, जन अधिकार छात्र परिसद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष कुणाल पाण्डेय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दीपक झा, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद सिंह, दरभंगा आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार राम कर रहे थे।

वही विश्वविद्यालय बंद के दौरान छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोशपूर्ण नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त कर रहे थे।

इस दौरान छात्र संगठनों के विश्वविद्यालय बंद को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।

लेकिन वही छात्र नेताओं ने शांतिपूर्ण तरीके विश्वविद्यालय को बंद करा अपनी मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन को वार्ता करने पर मजबूर किया।

विश्वविद्यालय बंद के दौरान आयोजित सभा का संचालन आइसा के जिला अध्यक्ष प्रिंस कर्ण ने किया।

विश्वविद्यालय बंद को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार ने कहा कि वर्तमान समय मे हम सभी को जरूरत है कि एकजुट होकर विश्वविद्यालय को बचाने व बेहतर शैक्षणिक माहौल कायम हो इसके लिए संघर्ष को मजबूत करें, आज हम सभी देख रहे है कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता चरम पर है, हमारे धरोहरों को बर्बाद किया जा रहा है।
हम किसी भी कीमत पर हमलोग बर्बाद नहीं होने देगें और निरंतर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

आज हम सभी मिथिलावासियों मिथिलांचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय खुले, दुरस्थ शिक्षा को बचाने व लॉ कॉलेज को शुरू कराने को लेकर केंद्र और राज्य स्तर संघर्ष तेज़ कर एकजुट होकर इन मांगों को उठाना होगा।
तब हम मिथिलांचल को शिक्षा के जगत के मामले में विकसित किया जा सकता है।

वही आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि मिथिलांचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुद्दे पर लगातार संघर्ष जारी है। लेकिन इस मांग के प्रति जनप्रतिनिधि से लेकर सरकार तक तक सुस्त परे हुए है। इस मुद्दे को लेकर मिथिलांचल स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

वही एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह ने कहा कि विवि में व्याप्त भ्रष्टाचार का माहौल बन गया है। अधिकारी की मनमानी बढ गई है। हम सभी छात्र संगठन को इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष चलाना होगा।

वही जाप के प्रदेश प्रवक्ता दीपक झा ने कहा कि छात्र के मांग के प्रति विवि प्रशासन संवेदनहीन बनी हुई है। छात्र की मांग जायज है। विवि प्रशासन को छात्रहित के मुद्दे ओर गंभीर होना होगा, वरना हम सभी छात्र संगठन मिलकर आंदोलन को तेज करेंगे।

वही आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने कहा की अगर विवि प्रशासन छात्र हितों में बात नही करती है तो आजाद समाज पार्टी के लोग कॉलेज स्तर पर आंदोलन को मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर प्रदर्शन में आइसा समस्तीपुर जिला अध्यक्ष लोकेश राज, दिलीप कुमार यादव, सिदार्थ राज, सन्नी कुमार, रोहित कुमार, ओणम कुमारी, सबा रौशनी, मनीषा कुमारी, अनिकेत कुमार, विवेक माझी, राम बालक कुमार, विमलेश कुमार, मंजय कुमार, मिथिलेश कुमार, दिलखुश कुमार, जिला सह सचिव जितेंद्र साहनी मोहम्मद फरमान, गंगा प्रसाद पासवान, मनीष कुमार, अनमोल कुमार, राजू कुमार, सोनू सोनू कुशवंशी ,अभिषेक कुमार सोनल गुप्ता, रूपा कुमारी, स्तुति सिंह, डोली कुमारी, रिक्की कुमार, अनमोल कुमार, मनीष कुमार, संतोष कुमार पंकज कुमार यादव, संजीव कुमार, अनिल कुमार, विवेकानंद, रितेश कुमार, संजीव कुमार, आमिर एकलाख शामिल थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …