Breaking News

सी. एम. साइंस कॉलेज मे जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सी. एम. साइंस कॉलेज मे जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सी. एम. साइंस कॉलेज दरभंगा के कामेश्वर भवन में गुरुवार को राज्य आपदा प्रबंधन, परिवहन विभाग, एम्स पटना, एनसीसी उड़ान और कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता डीटीओ रवि कुमार, कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस अध्यक्ष धीरज कुमार, एनसीसी उड़ान सचिव अमलेंदु झा, प्रधानाचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद, सीटीपी जिला नोडल अधिकारी सुशील कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी ने किया। मंच संचालन गुलशन कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रहरी पटना के द्वारा नुकड़ नाटक, गायिकी, प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क दुर्घटना डाटा और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना के चिकित्सकों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित खतरे और प्राथमिक उपचार के बारे में जागरूक किया गया। महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र और एनसीसी कैडेट्स कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर कार्यक्रम में शामिल हुए।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …