Breaking News

बचपन बचाओ आंदोलन ने भूतही गांव में बाल समिति का किया गठन

बचपन बचाओ आंदोलन ने भूतही गांव में बाल समिति का किया गठन

भूतही गांव के चार बच्चों को बाल श्रम से लुधियाना में बचपन बचाओ आंदोलन करवाया मुक्त
गांव आने पर मुक्त बालक बना बाल समिति का सरपंच

सीतामढ़ी  बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से सीतामढ़ी जिला के सोनबरसा प्रखंड के भूतही गांव में बाल समिति का गठन किया गया,ताकि बच्चे अपने अधिकारों की वकालत खुद कर सके और गांव में बच्चों की आवाज बुलंद कर सके । बच्चों को देश का भविष्य निर्माता कहा जाता है बिना बच्चों के किसी भी सक्षम राष्ट्र का निर्माण मुमकिन नहीं है । लिहाजा समाज और सरकार की जिम्मेदारी होती है कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हर जरूरी कदम उठाए । हम यहां बात सिर्फ बच्चों के भविष्य की नहीं बल्कि देश की भविष्य की कर रहे हैं जिसके बेहतरी के लिए अब बच्चे ही आगे आ रहे हैं गौरतलब है कि बचपन बचाओ आंदोलन की पहल पर इस गांव के चार बच्चों को लुधियाना से बाल श्रम से मुक्त करवाया गया गांव आने पर बाल समिति के गठन में बालश्रम से मुक्त एक बालक को समिति का सरपंच बनाया गया ,इस अवसर पर बालश्रम से मुक्त बच्चों ने कहा की जैसा घटना हमारे साथ हुआ वह अपने गांव के दूसरे बच्चों के साथ नहीं होने देंगे हमारे तरह कोई भी बच्चा बाल मजदूरी के चंगुल में ना फंसे और हर बच्चों का जो अधिकार है रोटी, खेल पढ़ाई प्यार उन्हें मिले। बाल समिति का सदस्य विशाल, नवीन, अरुण, अरविंद, बजरंगी , अविनाश, रोहित, सुमित, सुरुचि , मेघा, श्रुति को बनाया गया है। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई सीतामढ़ी के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार एवं बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …