Breaking News

सी एम कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह-2021 के अवसर पर 9 अगस्त को महिला कोषांग द्वारा होगा वृहद आयोजन।

सी एम कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह-2021 के अवसर पर 9 अगस्त को महिला कोषांग द्वारा होगा वृहद आयोजन

“कार्यक्षेत्र में महिलाओं का यौन उत्पीड़न : समस्या एवं समाधान” विषयक सेमिनार में सुमन सिंह तथा डा अपराजिता रखेंगी विचार

राजनीति विज्ञान की छात्रा पल्लवी द्वारा निर्भया कांड पर आधारित एकल जागरूकता नाटक की होगी प्रस्तुति

प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में आज आयोजन महाविद्यालय महिला कोषांग व आयोजन समिति की बैठक में लिया गया निर्णय।
सी एम कॉलेज, दरभंगा के स्थापना दिवस समारोह-2021 के सुअवसर पर महाविद्यालय के महिला कोषांग के तत्वावधान में आगामी 9 अगस्त को “कार्यक्षेत्र में महिलाओं का यौन उत्पीड़न : समस्या एवं समाधान” विषयक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले उक्त सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में सखी संस्था की सचिव तथा महिला बॉर्डर तस्करी निषेध नेटवर्क की राज्य संयोजिका सुमन सिंह तथा विश्वविद्यालय गृहविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डा अपराजिता कुमारी विशिष्ट वक्ता के रूप में अपने संबोधन प्रदान करेंगी,जबकि विषय प्रवर्तक प्रो इंदिरा झा होंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय की राजनीति विज्ञान की छात्रा पल्लवी द्वारा जागरूकता के उद्देश्य निर्भया कांड पर आधारित एकल नाटक की प्रस्तुति की जाएगी।
आज प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में महाविद्यालय महिला कोषांग तथा कार्यक्रम आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई,जिसमें महिला कोषांग की संयोजिका प्रो इंदिरा झा, प्रो शिप्रा सिन्हा, डा प्रीति कानोडिया, प्रो रागनी रंजन, डा पुनीता कुमारी, प्रो रितिका मौर्या,डा आर एन चौरसिया, छात्रा प्रतिनिधि- श्रेया किरण तथा अनुष्का आदि ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रो विश्वनाथ झा ने कहा कि अनेक कार्यक्षेत्रों में महिलाओं के साथ किसी न किसी रूप में यौन उत्पीड़न होता है। महाविद्यालय की महिला कोषांग काफी सक्रिय है जो इस क्षेत्र में जागरूकता का कार्य कर रहा है। आज जरूरत है कि सभी छात्राओं एवं महिलाओं को यौन उत्पीड़न की बारीकी से जानकारी हो तथा बचाव के उपाय के प्रति वे जागरूक हो। महिला कोषांग की संयोजिका प्रो इंदिरा झा ने कहा कि कार्यक्रम में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय की छात्राओं तथा कामकाजी महिलाओं को यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …