Breaking News

शैल-विमल स्वास्थ्य एवं समाज सेवा संस्थान के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन

 

प्रतेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाढ़-बरसात के महीने में शैल-विमल स्वास्थ्य एवं समाज सेवा संस्थान के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन ग्राम पंचायत पंचोभ में मुखिया राजीव कुमार चौधरी के दरवाजे पर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

विमल कांत चौधरी एवं श्रीमती शैल देवी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। जिसमें मधुमेह, दमा, हृदय रोग, मस्तिष्क रोग, बाढ़ जनित एवं अन्य सामायिक रोगों के चिकित्सीय प्रामर्श एवं आवश्यक जांच के साथ-साथ तीन महीने की दवा दी गई है। इस स्वास्थ्य शिविर में बहादुरपुर, हनुमाननगर के दर्जनों पंचायत के लगभग 2000 से अधिक रोगी अपना स्वास्थ्य जांच, चिकित्सीय प्रामर्श एवं संबंधित रोगों की दवा लेकर काफ़ी संतुष्ट नजर आ रहे थे। स्वास्थ्य शिविर संस्थान के अध्यक्ष डॉ० संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में डॉ० रिंकू सिंह, डॉ० अमित कुमार, डॉ० विनोद सिंह, डॉ० रंजित कुमार के साथ-साथ पचास पैरामेडिकल कर्मी, लोगों के चिकित्सीय जांच एवं दवा वितरण में कार्यरत थे। शैल-विमल संस्थान द्वारा पिछले 27  वर्षों से जारे के समय में कंबल वितरण एवं बरसात के समय में मेडिकल कैंप लगाया जाता है। इस स्वास्थ्य शिविर संस्था के सचिव सह मुखिया श्री राजीव कुमार चौधरी, सरपंच नवनीत चौधरी, पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी, आशुतोष मिश्र, नंदलाल शास्त्री, चाइल्ड लाइन के पंकज चौधरी, लालबच्चा दास आदि उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …