जरूरतमंदों की मदद करने में दोस्तों ने दिया हमेशा साथ – मुकुंद चौधरी
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ,दरभंगा के सी.एम कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में दो बार जीत दर्ज कर छात्र- छात्राओं के बीच काफी लोकप्रिय परिषद सदस्य एवं कोषाध्यक्ष रहे मुकुंद कुमार चौधरी ने फ्रेंडशिप डे के अवसर पर अपने जीवन में अपने मित्रों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वह जितने भी जरूरतमंदों की मदद कर पाये हैं उसमें सबसे अधिक योगदान उनके दोस्तों का रहा है हर व्यक्ति के जीवन में उनके दोस्तों की अहमियत बहुत अहम होती है। दोस्त लोगों के राजदार और सुख-दुख के साथी होते हैं। दोस्ती को परिभाषित करना मुमकिन नहीं है लेकिन दोस्तों अपने जीवन में उनके महत्व से अवगत करवाना बेहद जरूरी है। मुकुंद ने छात्र राजनीति के दौरान कई मुहिम के दौरान अपने दोस्तों के साथ मिलकर सैकड़ों बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का , समाज की बहुत सारी कुरीतियों जैसे बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर योजनाबद्ध तरीके से लोगों को जागरूक कर समाज में एक मिसाल पेश की। साथ ही खुद रक्तदान करके अपने दोस्तों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया और उससे जरूरतमंदों को लाभान्वित किया । वर्तमान में मुकुंद कुमार चौधरी बाल अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal