ग्रामीण कार्य विभाग मे नियमित बहाली स्वागतयोग्य ,आउटसोर्सिंग का होगा विरोध:बेसा

बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने ग्रामीण कार्य विभाग मे 9570 पदो पर अभियंताओ की नियमित नियुक्ति करने की सरकार की योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे स्वागतयोग्य क़दम बताया है। परन्तु अभियंताओ की भारी कमी के बीच इस संख्या को नाकाफी बताया है।योजना का आकार कई गुणा बढने के कारण अभियंताओ की संख्या कम से कम तिगुणी की जानी चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रामीण कार्य विभाग मे 9570 पदो पर नियमित नियुक्ति के एलान के बाद 21000 मे से बचे पदो के साथ क्या सलूक किया जायेगा?स्थायी नियुक्ति?अस्थाई नियुक्ति?संविदा आधारित नियुक्ति अथवा आउटसोर्सिंग?डा चौधरी ने बताया कि जानकारी के अनुसार अन्य पदो के अलावा मुख्य अभियंता एवं अभियंता प्रमुख के पदो को भी ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा आउटसोर्स करने की तैयारी चल रही है जो आश्चर्यजनक, निराशाजनक एवं खेदजनक है।उन्होने बताया कि विभाग का यह कदम बिहार को देश के तकनीकी मानचित्र पर अदृश्य शक्तियो द्वारा हाशिए पर ढकेलने की सुनियोजित तैयारी है।डा चौधरी ने कहा कि अदृश्य शक्तियों द्वारा सभी सेवाओं को संविदा सेवा बनाने की तैयारी चल रही है जो बिहार और बिहारियो के हित में नहीं है।उन्होंने कहा सरकार के आउटसोर्सिंग अथवा संविदा आधारित नियोजन के माध्यम से बिहार के विकास को प्रभावित करने की नीति के प्रति अभियंताओ मे भारी आक्रोश है। बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ सरकार के आउटसोर्सिंग आधारित नियोजन के इस तरह के रवैये का कडा विरोध करता है।एवं अगर यही रवैया जारी रहा तो अभियंता राज्यव्यापी आन्दोलन की राह पकड़ने को मजबूर होंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal