NSUI दरभंगा 5 सुत्री मांगो को लेकर LNMU विश्वविद्यालय को सौंपा ज्ञापन

NSUI के राष्ट्रीय संयोजक शादाब अख्तर के नेतृत्व मे विभिन्न मांगो को लेकर NSUI ने विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौंपा है VC के ना होने की वजह कर रिजिस्टार को ज्ञापन दिया जिसमे निम्नलिखित मांग है
(1) विश्वविद्यालय एवं प्रत्येक कॉलेज छात्रों को कोरोना वैक्सिंग के लिए कैम्प लगाया जाए और ये कैम्प तबतक लगे जब तक कि सभी छात्रों को वैक्सीन नही लग जाता ।
(2) कोरोना के कारण कई UG PG बीएड की परीक्षा लंबित है एवं लागतार विशेषज्ञों के द्वारा कोरोना की तीसरी लहर का चेतावनी दिया जा रहा है। अतः संगठन की यह मांग है कि सभी छात्रों को प्रमोट किया जाए।
(3) कोरोना संक्रमण के कारण कई वर्षों से शोध संबंधित सेमिनार एवं सिंपोजियम पूरे बिहार में आयोजित नहीं हो रहे हैं जिसके कारण पूरे बिहार के विश्वविद्यालय में शोध कार्य पूरी तरह से प्रभावित है। प्रत्येक विषय में सेमिनार एवं सिंपोजियम आयोजित करने का निर्देश दिया जाए ताकि शोध कार्य प्रभावित नहीं हो कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन सेमिनार सिंपोजियम की अनुमति दिया जाए ताकि शोध कार्य भी चले एवं पढ़ो ना संक्रमण से शोध छात्र प्रभावित भी नहीं हो।
(4) इस बार टेन प्लस टू पास करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या अत्याधिक है इसलिए प्रत्येक विषय में सभी विश्वविद्यालयों का सीटों की बढ़ोतरी किया जाए ताकि छात्र-छात्राएं बिहार के उच्च शिक्षा से वंचित ना हो पाए
(5) प्रत्येक विश्वविद्यालय में नामांकन स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रक्रिया यू एमआईएस से हो रहा है जिसमें एनसीसी कर रहे छात्रों एनएसएस कर रहे छात्रों खेल में अच्छा करने वाले छात्रों स्काउट एवं संस्कृति मैं अच्छा करने वाले छात्रों को कोटा का लाभ नामांकन में विश्वविद्यालयों के द्वारा नहीं दिया जा रहा है जिसे तुरंत निर्देश देने की जरूरत है विश्वविद्यालय को की इसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिले।
शादाब अख्तर ने कहा की विश्वविद्यालय प्रशासन मांगो को संज्ञान मे लेकर जल्द से जल्द समाधान करे वही NSUI ने विश्वविद्यालय को चेतावनी देते हुए कहा की यदी हमारी मांगों का जल्द से जल्द समाधान नही होता है तो NSUI चरणवद्ध तरीके से आदोंलन करने पर मजबूर होगी वही मौक आर्यन ,अंजूम, असजद, अशरफ उमर मौके पर मौजूद रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal