कोरोना काल में भी एंजिल हाई स्कूल के बच्चों ने अच्छे अंक लाकर लहराया परचम

दरभंगा एंजिल हाई स्कूल भिगो के प्रांगण में दसवीं सीबीएसई परीक्षा में सत प्रतिशत रिज़ल्ट होने के उपलक्ष्य में सभी छात्र एवं छात्राएं को विद्यालय परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई। वही एंजिल हाई स्कूल की प्राचार्य साहिबा खानम ने कहा कि इस कोरोना के कारण जो हमारी सोच थी और जो हमने तैयारी करवाई थी उस तरह का हमारे बच्चों का रिजल्ट नहीं हो पाया फिर भी मैं संतुष्ट हूं कि हमारे सभी बच्चे अच्छे अंको के साथ शत-प्रतिशत पास हुए। मैं सीबीएसई हमारे सभी छात्र एवं छात्राएं को शुभकामनाएं देते हैं।
एंजेल हाई स्कूल के स्कूल 107 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए जिनमें उमरा खा 98.2 % दरभंगा के तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली एवं सफीना महफूज 97.8 % अंक प्राप्त किया। शादाब खान 87.2% मोहम्मद फहद अफजल हुसैन 82.6% एवं नाज 86 % अभिषेक कुमार ठाकुर 81% तथा जाकिया प्रवीण 81 % अंक प्राप्त किया एवं 70 % से ऊपर 33 बच्चों ने अंक प्राप्त किए। शेष सभी छात्रों का अंक 60% से 70% के बीच रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal