वार्ड 16 में नाला रोड निर्माण को लेकर गुरुवार को एमएसयू करेगा सांकेतिक धरना —

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दरभंगा नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार दास और संजीत पासवान के नेतृत्व में गुरुवार को होने वाले सांकेतिक धरना को लेकर आज फिर से हाथीखाना मोहल्ला में बैठक कर आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा किया गया इस बाबत एमएसयू के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी विवि प्रभारी अमन सक्सेना दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा आदि वक्ताओं ने बैठक को सम्भोधित करते हुए कहा स्थानीय युवक को इसमें आगे आना होगा सभी लोग तैयारी शुरू कर दे घर घर जाकर लोगों को जागरूक कीजिये कम से कम प्रत्येक घर से एक व्यक्ति धरना में मौजूद हो इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दिया जाए कहा वार्ड 16 में कहने को तो बड़े बड़े नेता हैं लेकिन एक भी नेता आपका कोई काम का नहीं हैं आप लोग ठान लीजिये सड़क प्रशासन और प्रतिनिधियों को बनाना ही पड़ेगा इसके लिए संघर्ष करना होगा नेताओं को बता देना होगा की अगर नाला और रोड नहीं बनाये तो सड़क से गुजरने भी नहीं दिया जाएगा बताते चले की पिछले कई वर्षो से वार्ड 16 जेपी चौक से विद्यापति चौक तक के सड़क का नारकीय स्थिति बना हुआ हैं मुख्य सड़क पर बड़े बड़े गड्डे बने हुए सड़क के किनारे बसें मोहल्ला की स्तिथि बारिश के दिनों में स्थिति काफी गंभीर हो जाता हैं लोगों के घरों और सड़को पर 3 से 4 महीना तक पानी जमा होता हैं जिससे अब लोग उब चुके हैं और खुद से लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं हमारी मांग हैं हाथीखाना हनुमान मंदिर के पास मोहल्ला के गलियों में रोड तथा नाला का निर्माण किया जाए जिसको लेकर आज इस बाबत दूसरी बार बैठक नगर अध्यक्ष अर्जुन दास और संजीत पासवान के अध्यक्षता में रखा गया जहाँ पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की पहले सांकेतिक धरना देकर प्रसासन और प्रतिनिधियों को सचेत करेंगे और मांगो पर कारवाई नहीं होने पर प्रशासन और प्रतिनिधियों के खिलाफ आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा इस बैठक में संगठन के सुधांशु कुमार स्थानीय लालबाबु पासवान लल्लू पँजियार धीरज कुमार भोला पासवान राम करण यादव आलोक कुमार सन्नी नीरज पासवान आदि मौजूद रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal