मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा एम्स निर्माण को लेकर घर घर से ईट लाने का काम जोरो पर
किया जा रहा हैं एमएसयू के नीरज भारद्वाज और अनिश चौधरी के नेतृत्व में कुशोथर गांव में घर घर से ईट लेकर एम्स निर्माण को लेकर बिगुल फूँक दिया हैं नीरज भारद्वाज और अनिश चौधरी ने कहा दरभंगा एम्स का घोषणा 2015 चुनाव से पूर्व किया गया लेकिन आज तक एक ईट तक नहीं गिरना इस मामला को 2024 चुनाव तक फ़साने की योजना हैं सरकार चाह रहा हैं की इसी मुद्दा को लेकर 2024 का चुनाव लड़ेंगे मोदी जी आएंगे एम्स का शिलान्यास करेंगे ये सब नहीं चलेगा पहले एम्स निर्माण कार्य पूरा किया फिर चुनाव में वोट माँगने के लिए यहाँ आए अन्यथा अब मिथिला के लोगों को ठगने का काम अब नहीं चलेगा 8 सितम्बर को मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा दरभंगा समस्तीपुर बेगूसराय मधुबनी सहरसा जैसे इलाका से ईट लाकर खुद से आम आदमी एम्स का शिलान्यास करने का काम करेंगे इसी सरकार के द्वारा पुरे देश में कई जगह एम्स खोलने की घोषणा किया गया जिसमे से आधे से ज्यादा जगहों पर एम्स निर्माण कार्य पूरा हो चूका हैं लोगों को इलाज की सुविधा भी मिल रहा हैं लेकिन दरभंगा एम्स के एक ईट तक नहीं गिरना सरकार की मनसा को स्पष्ट कर रहा हैं इस बीच गांव गांव में लोगों से एक ईट माँगा जा रहा हैं और 8 सितम्बर को होने वाले आंदोलन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं अगर हमारी मांगो पर कारवाई नहीं होता तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा इस मौके पर अभिषेक कुमार झा, नीरज भरद्वाज, अनीश चौधरी, साथ मे ग्रामीण अनिकेत झा, नितेश झा, प्रवीण झा, घनश्याम मण्डल, अमित ठाकुर, जीतू झा, बिनय झा, सुरेश झा,अविनाश झा, शिवम झा, संदीप झा आदि मौजूद रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal