Breaking News

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ दिल्ली के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष 73 वर्षीय  डी एन गिरी की आकस्मिक निधन दिनांक 31.07.2021 को हो जाने से ग्रामीण डाक सेवकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ दिल्ली के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष 73 वर्षीय  डी एन गिरी की आकस्मिक निधन दिनांक 31.07.2021 को हो जाने से ग्रामीण डाक सेवकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ,दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री राज किशोर सहनी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे कुशल एवं व्यावहारिक व्यक्ति थे और ग्रामीण डाक सेवक के पद पर कार्यरत अवधि में एवं सेवानिवृत के बाद भी मार्गदर्शक के रूप मे ग्रामीण डाक सेवकों के न्यायोचित मांगो को मनमाने के लिए हमेशा तत्पर और जब कभी भी ग्रामीण डाक सेवकों के हितों के लिए आंदोलन होता था तो अग्रिणी भूमिका निभाते रहे। डी एन गिरी के निधन से व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति हुई है। और दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …