Breaking News

तारालाही- ओझोल पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित करने के सवाल पर 5 अगस्त से एकमी में शुरू होगा अनिशिचतकालीन धरना

 

तारालाही- ओझोल पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित करने के सवाल पर 5 अगस्त से एकमी में शुरू होगा अनिशिचतकालीन धरना
चांडी गांव में बाढ़ पीड़ितों की हुई बैठक।

चांडी(बहादुरपुर)  तारालाही-औझौल पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित करने, सभी बाढ़ पीड़ितों को अविलम्ब राहत देने, विस्थापित परिवारों को पॉलीथिन शीट देने, ऊंचे स्थान पर चापाकल लगवाने आदि सवालों को लेकर एकमी चौक पर ओझौल पंचायत भवन के सामने 5 अगस्त को भाकपा(माले) तारालाही-ओझौल लोकल कमिटी के बैनर तले अनिशिचतकालीन धरना शुरू किया जायेगा। उपरोक्त निर्णय आज चांडी गांव में मो सफीकुल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक से लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि ओझौल- तारालाही पंचायत के सभी गांव बाढ़ में घिरे थे। एकमी रोड़ पर पानी रोड़ पर बह रहा था बाढ़ आये एक महीना होने को हैं लेकिन राहत- बचाव के नाम पर बाढ़ पीड़ितों को कुछ नहीं मिला हैं। राहत को लेकर प्रशासन चुप बनी हुई हैं। इसके खिलाफ बाढ़ पीड़ितों में व्यापक आक्रोश हैं। लोकल सचिव विनोद सिंह ने कहा कि 5 अगस्त से ओझौल- तारालाही के बाढ़ पीड़ितों का एकमी में अनिशिचतकालीन धरना शुरू होगा और जब ताक राहत देने की घोषणा नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। बैठक को मो सफीकुल, रेखा देवी, राजकुमार पंडित, महेश सहनी, रामहित यादव, दयावती देवी, रूबी देवी, शांति देवी, रीता देवी, मालती देवी, सुंदरी देवी आदि ने शिरकत किया।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …