दरभंगा परिसदन में भाजपा जिला अध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में मंडल चुनाव प्रभारी एँव मंडल अध्यक्षों की बैठक आहूत हुई।
बैठक में पार्टी के संगठन चुनाव,सक्रिय सदस्यता एँव 5 नवंबर को पटना के ज्ञान भवन मे आयोजित कैलाशपति मिश्र जी की पूण्यतिथि कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन चुनाव प्रभारी सह प्रदेश मंत्री माननीय जग्गनाथ ठाकुर ने कहा छठ से पूर्व हर हाल मे सभी बाकी बचे बूथो का चुनाव पूरा करना है एँव पूरे जिले मे लक्ष्य के अनुरूप सक्रिय सदस्य बनाया जाय। उन्होंने कहा की छठ के बाद मंडल अध्यक्ष के चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएगी। चुनाव प्रभारी को उन्होंने सभी मंडलो मे सर्वसम्मति से ही मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराने को कहा। आगामी विधानसभा चुनाव मे अधिक से अधिक सीटों पर भाजपा चुनाव जीते इसी उद्देश्य से संगठन मजबूत करने पर उन्होंने बल दिया।
उन्होंने आगामी 5 नवंबर को कैलाशपति मिश्र जी के पुण्यतिथी पर पटना के ज्ञान भवन मे आयोजित भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के कार्यक्रम मे मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को भाग लेने को कहा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सह जाले विधायक माननीय जीवेश मिश्र ने कहा की छठ के बाद सभी 32 मंडलो मे तय समय पर मंडल अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हो इसके लिए सभी चुनाव प्रभारी बाकी बचे बूथो पर जाकर पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव करावें एँव सक्रिय सदस्यता की संख्या और अधिक बढ़ाने का निर्देश उन्होंने दिया।
बैठक में विधान पार्षद सुनील सिंह, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव,जिला प्रभारी रामकुमार झा,जिला सह चुनाव अधिकारी अमलेश झा,जिला सदस्यता प्रभारी विवेकानंद पासवान,महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मीना झा,जिला महामंत्री शिवजी प्रसाद यादव,आदित्य नारायण चौधरी मन्ना,जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक,विजय चौधरी,प्रदीप ठाकुर,गणेश महथा,जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी,वीणा झा,संतोष पासवान, राजेश रंजन,अभयानंद झा,धर्मशीला गुप्ता,रंगनाथ ठाकुर,लक्ष्मण झुणझुणवाला,मनीष खट्टीक,पारसनाथ चौधरी,कृष्ण भगवान झ,अशोक अमर यादव,जयराम चौधरी,रामप्रवेश ठाकुर,मनोज सहनी,जीवछ सहनी,वैद्यनाथ यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
दरभंगा news24live Ajit kumar singh

Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal