बचपन बचाओ आंदोलन की पहल पर एक बाल श्रमिक मुक्त

बचपन बचाओ आंदोलन के सूचना पर श्रम विभाग द्वारा गठित धावा दल एवं बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा घुघरीटांड बायपास से होटल में काम कर रहे एक बाल श्रमिक को बुधवार को मुक्त कराया गया।कोविड जांच के बाद मुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति गया में प्रस्तुत किया गया जिसके बाद बच्चे को बाल गृह में भेजा गया. धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुश्री विजेता भारती, सुनील कुमार पंकज, प्रमोद कुमार त्रिपाठी और संजय कुमार थे. इस अवसर पर संस्था के कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि श्रम विभाग के सहयोग से नियमित बाल श्रमिको को विमुक्त करवाया जाता है एवं उनके पुनर्वास हेतु संस्था विभाग से समन्वय स्थापित करती है. संस्था के कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार ने कहा कि बाल श्रम करवाना कानूनन अपराध है एवं सभी को मिलकर बाल श्रम उन्मूलन हेतु कार्य करने चाहिए.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal