Breaking News

सुरक्षित सीतामढ़ी बनाने के लिए सुरक्षित बचपन जरूरी – बी.बी.ए

सुरक्षित सीतामढ़ी बनाने के लिए सुरक्षित बचपन जरूरी – बी.बी.ए

सीतामढ़ी:- बचपन बचाओ आंदोलन (बी.बी.ए) के द्वारा बाल शोषण मुक्त समाज के निर्माण हेतु आयोजित सुरक्षित बचपन, सुरक्षित सीतामढ़ी अभियान के दूसरे दिन बुधवार को डुमरा प्रखंड के बरहरवा गांव में लोगों को बाल शोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक बाल संरक्षण समिति के सदस्य श्रवण ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। साथ ही करोना महामारी के कारण जो आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियां उत्पन्न हुई है इससे बच्चे बाल श्रम व बाल तस्करी का शिकार ना हो इसलिए सरकारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी गांव में बाल संरक्षण समिति के द्वारा दी जा रही है ताकि योजनाओं के पात्र बच्चों के परिवार योजना से जुड़ सकें योजना से जुड़ने से ना सिर्फ बाल श्रम एवं बाल तस्करी पर लगाम लगेगा अपितु बाल शोषण मुक्त गांव की परिकल्पना भी साकार होगी। बाल व्यापार, बाल मजदूरी, बाल विवाह सभ्य समाज के लिए अभिशाप से कम नहीं है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद इन कुरीतियों पर लगाम लगाने के लिए कई प्रयास हुए बावजूद इसका खात्मा नहीं हो सका। आज भी ये कुरीतियां समाज को मुंह चिढ़ा रही है। सरकार और संगठन इन कुरीतियों के खात्मे की दिशा में सजग हुई है और अभियान चला रही है। लेकिन आज भी कई बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। हमें उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाना होगा, समाधान ढूंढना होगा। बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने लोगों से अपील की अगर किसी बच्चे को कहीं बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, बाल शोषण जैसी गुलामी में जकड़े हुए देखते हैं। जिन बच्चे का नामांकन इस वक्त स्कूलों में होने चाहिए लेकिन वे कहीं बेचे जा रहे हैं, कहीं मजदूरी कर रहे हैं, तो कहीं शोषण के शिकार हो रहे हैं तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग या बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ्री नंबर 18001027222 दे इन्हें वहां से आजादी के साथ ही इनकी शिक्षा को प्राथमिकता दिए जाने की जरूरत है और इसके लिए पूरे जिला में सामूहिक प्रयास होने से ही सुरक्षित बचपन, सुरक्षित सीतामढ़ी की परिकल्पना साकार होगी। मौके पर ग्रामीण अमलेश कुमार , कुश नंदन कुमार ,विवेक कुमार, कृष्णा देवी, रीता देवी, रेनू देवी आदि शामिल थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …