दरभंगा आधा-अधूरा रोड बनने को लेकर जनता में आक्रोश लोगों ने रोड पर किया धन रोपनी

दरभंगा उर्दू बाजार से नेशनल सिनेमा जाने वाली मुख्य सड़क के पुरानी मूल शफी के निकट पुलिया से पूर्व वार्ड पार्षद हादी के घर से होते हुए। वार्ड नं 24 और 25 के होते हुए। जाने वाली टेढ़ी बाजार के सड़को पर धान रोपनी कर दरभंगा नगर निगम प्रशासन और मेयर बैजंती देवी खेड़िया के विरोध में जोरदार प्रदर्शन नारेबाजी के साथ किया गया। यह रोड विगत 2 वर्षों से आधा अधूरा काम करके छोड़ देने के विरोध में वार्ड नंबर 24 और 25 के जनता ने आज आक्रोशपूर्ण होकर पुराने मूलसफी मुख्य सड़क पर करीब 500 फिट की दूरी में धान रोपनी किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रोड का हाल विगत 2 वर्षों से बेहाल बना हुआ है। लोगों को मरने या कब्रिस्तान जाने के लिए भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह रोड में हमेशा गाड़ी साइकिल वाले पलटी खाते हैं। और उसमें लोग जख्मी भी होते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा 1 सप्ताह के अंदर रोड नहीं बना तो अगले रविवार को नेशनल सिनेमा मुख्य सड़क को जाम करके प्रशासन को बुलवाकर रोड को दिखाया जाएगा।
जहाँ मोहम्मद फिरोज आलम , मोहम्मद जलाउद्दीन हैदर उर्फ( पप्पू ) , मोहम्मद शहाबुद्दीन, बबलू साह, मोहम्मद जावेद , मोहम्मद फिरोज कैलाश साह , उमेश साह, विनोद साह ,गणेश साह, मोहम्मद तारा , मोहम्मद सोनू , मोहम्मद महबूब आलम , सहित वार्ड 24 और 25 के जनता उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal