वार्ड 16 में जेपी चौक से विद्यापति चौक तक सड़क व नाला निर्माण को लेकर एमएसयू ने दिया एकदिवसीय सांकेतिक धारणा —–
मांगो
पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर 15 सितम्बर को नगर निगम का करेंगे घेराव
मिथिला स्टुडेंट यूनियन के छात्र नेता अर्जुन कुमार दास और संजीत कुमार पासवान के नेतृत्व में वार्ड 16 जेपी चौक से विद्यापति चौक तक सड़क व नाला निर्माण तथा हाथीखाना हनुमान मंदिर के पास बसें मोहल्ला में सड़क और नाला निर्माण को लेकर जेपी चौक पर एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया इस बाबत छात्र नेताओं ने कहा पिछले कई वर्षो से मुख्य सड़क का स्तिथि नारकीय बना हुआ हैं मुख्य सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे और उन गड्डे में बरसात का पानी जमा होता हैं लोग अक्सर इस सड़क पर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं जिस ओर ना तो प्रतिनिधि का और नाही निगम प्रशासन का ध्यान जा रहा हैं वहीं कोको कोला एजेंसी के सामने बसें मोहल्ला में बारिश के दिनों में 4 महीना तक जलजमाव का समस्या बना हुआ होता हैं लोगों के घरों में पानी घुसा होता हैं जिससे अब लोग अजीज हो गए हैं और आंदोलन के रुख को अपना रास्ता बना लिया हैं पिछले एक सफ्ताह से लगातार बैठक कर आंदोलन को सफल करने का प्रयास जारी था जिसे आज दर्जनों लोगों ने आंदोलन में शामिल होकर इसे सफल करने का प्रयास किया मौके पर मौजूद एमएसयू के वरिष्ठ छात्र नेता अविनाश भारद्वाज ने कहा क्या नेता को इसी दिन के लिए चुन कर भेजे थे की आज आम आदमी को रोड और नाले जैसे मुलभुत सुविधा के लिए आंदोलन करना पड़े ऐसे में ये नेता ही किस काम का जो कहने को तो निगम में एक बड़े पद पर रहे हैं लेकिन पार्षद घर से 10 कदम की दुरी पर मुख्य सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं लोगों के घरों में पानी लगा होता हैं 4 महीना तक नाले और जलजमाव की समस्या को झेलते हैं आखिर ये पद ही किस काम का जो जनता के वोट के भी काम नहीं आए पार्षद से काम नहीं होता तो उनको अपना इस्तीफा दे देना चाहिए नहीं तो वापस वोट माँगने के लिए नहीं यहाँ नहीं आना चाहिए आज का मुद्दा दरभंगा के पूर्व मेयर गौरी पासवान के घर का मुद्दा हैं उनके मोहल्ला का मुद्दा हैं एक पूर्व मेयर जो 10 साल तक इन्ही जनता के वोट पर मेयर बने रहे उनसे सड़क और नाला निर्माण तक नहीं हो सका ये बड़े नेता आखिर किस काम का उन्होंने कहा आपका नेता कोई काम का नहीं हैं आपको अपने अधिकार के लिए खुद आगे आना होगा तभी सड़क और नाला का निर्माण हो पायेगा एक दिन के संघर्ष से नहीं लेकिन एक दिन आपके ही संघर्ष से यह सड़क और नाला जरूर बनेगा एमएसयू के विश्वविद्यालय के छात्र नेता अमन सक्सेना व अभिषेक कुमार झा ने कहा इस सांकेतिक धरणा के माध्यम से स्थानीय प्रतिनिधि नेता और नगर निगम प्रशासन को सचेत करने का काम कर रहे हैं की हमारे मांगो पर सकारात्मक पहल हो अन्यथा सेकड़ो लोगों के साथ आने वाले समय में नगर निगम को घेरने का काम किया जाएगा उन्होंने कहा देर ही सही लेकिन लोग आज सामने तो आए नेता से आँख में आँख मिलाकर बात तो कर रहे हैं नेताओं के घर के सामने लाउड स्पीकर लगाकर बोल तो रहे हैं यह बहुत बड़ी बात हैं यह आने वाले संघर्ष के लिए नया अंजाम साबित हो सकता हैं आज दर्जनों के तादाद में लोग इन नेताओं के खिलाफ खुलकर सामने आए हैं अब नेता भी सजग होगा जब तक लोक लोकतंत्र के सिद्धांत को नहीं समझेंगे तब तक व्यस्था को नहीं बदला जा सकता हैं लेकिन आज दर्जनों लोगों ने इस लोकतंत्र को समझा हैं और एक लोकतांत्रिक देश में अपनी बात रखने का एक मात्र उपाय आंदोलन को चुना हैं जिसकी शुरुवात आज के आंदोलन से शुरू हो गया हैं यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक सड़क और नाले का निर्माण ना हो जाए धरनार्थियों को एमएसयू के वरिष्ठ छात्र नेता गोपाल चौधरी और गोपाल कुमार ने भी सम्बोधित किया कहा जैसे वार्ड 17 के लोगों ने आंदोलन और समाज के प्रति अपनी जन चेतना को जगाया हैं बिना किसी नेता लोग अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे हैं वैसे ही वार्ड 16 और दरभंगा के लोगों को भी करना होगा इस निक्कमी व्यस्था से लड़ने के लिए लोगों को खुद आगे आना होगा तभी यह व्यस्था बदलेगा आंदोलन का नेतृत्वकर्ता एमएसयू के छात्र नेता व स्थानीय युवक अर्जुन कुमार दास और संजीत कुमार पासवान ने कहा अभी तो लड़ाई की शुरुवात हुई हैं आगे और बड़ी लड़ाई लड़ना हैं जिसके लिए हम सभी को एक होकर अपनी आवाज को बुलंद करना होगा धरणा दिन के 11 बजे से जेपी चौक के समीप शुरू किया गया इसमें मुख्य मांग जेपी चौक से विद्यापति चौक तक टूटे सड़क का मरम्मतीकरण तथा नाला का निर्माण हैं और हाथीखाना हनुमान मंदिर के पास बसें मोहल्ला में सड़क और नाला निर्माण का मांग शामिल हैं जिसमे दर्जनों के तादाद में महिलाओ ने भी अपना भागेदारी दिया धरणा लगभग दिन 2 बजे तक तक चला जिसके बाद निर्णय लिया गया की प्रशासन को 1 महीना का समय दिया जाएगा अगर 1 महीना में सभी मांगो पर सकारात्मक पहल नहीं किया जाता हैं तो 15 सितम्बर को सेकड़ो के तादाद में लोग नगर निगम को घेरने का काम करेंगे इसकी तैयारी जोरो से किया जाएगा अगर हमारी मांगो पर सकारात्मक पहल तथा कारवाई नहीं होता हैं तो हमलोग आगे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे हमारी मांग हैं की लोगों की समस्या को देखते हुए सभी मांगो पर कारवाई किया जाए अन्यथा हम मजबूरन उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी पूर्णतः जिम्मेवारी स्थानीय प्रतिनिधि और नगर निगम प्रशासन की होगी लोगों ने वार्ड पार्षद विधायक मेयर और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और नेताओं को चुनाव में सबक शिखाने की बात कही इस आंदोलन में स्थानीय निवासी लल्लू पँजियार,लालबाबू पासवान,सुरेश पासवान,सतीश पासवान,मोहम्मद जाहिद,गौरव कुमार,गीता देवी,बिल्टी देवी,उमा देवी,रेखा देवी, कुमली देवी,रूपा देवी,रुकमति देवी,कृष्णा देवी आदि महिलाओं ने भी भागेदारी सुनिश्चित किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal