टाऊन हॉल टीकाकेन्द्र पर दो माह में एक लाख लोगों को वेक्सीन देने का लक्ष्य
डीएम ने किया मेगा कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का शुभारंभ
प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक यहाँ लगेगा टीका
बुजोर्गों व महिलाओं के लिए अलग है काउन्टर
असक्षम व्यक्ति गाड़ी में ही लगवा सकते हैं टीका

दरभंगा : कोरोना संक्रमण से बचाव व सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण महा अभियान के अन्तर्गत दरभंगा जिले में बुजूर्गों, महिलाओं एवं काम-काजी लोगों के लिए विशेष सुविधाएँ मुहैया कराने वाला एक मेगा कोविड वेक्सीनेशन सेन्टर दरभंगा के टाउन हॉल में बनाया गया है। इस टीकाकरण केन्द्र पर ड्राइव थ्रू की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। यानि जो नागरिक टीकाकरण केन्द्र के अन्दर जाने में असमर्थ हैं, उनको केन्द्र के बाहर गाड़ी में ही टीकाकरण की सारी सुविधाएँ उपलब्ध करायी जा रही है। यह मेगा कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर प्रतिदिन सुबह 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक चलेगा। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. के कर-कमलों से दीप प्रज्जवलन कर इस मेगा कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्र, डी.पी.एम. हेल्थ विशाल कुमार, युनिसेफ के शशिकान्त सिंह व ओंकर चन्द्र एवं केयर इण्डिया के जिला समन्वयक श्रीमती श्रद्धा झा उपस्थित थे। इस मेगा कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का संचालन केयर इण्डिया के सहयोग से किया जा रहा है।
सहरूगणता, गर्भवती महिला एवं बीमार व्यक्ति को छोड़कर शेष सभी ले सकते टीका
जिलाधिकारी द्वारा मेगा कोविड टीकाकरण केन्द्र का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने सतत् निगरानी केन्द्र एवं विभिन्न टीकाकरण काउन्टरों का अवलोकन किया तथा वहाँ उपस्थिति महिलाओं से वार्ता की। महिला द्वारा बताया गया कि उन्हें रक्तचाप है, क्या वह टीका ले सकती है। उसे बताया गया कि सहरूगणता, गर्भवती महिला एवं बीमार व्यक्ति को छोड़कर शेष सभी टीका लगवाया जा सकता हैं। उल
जिलाधिकारी ने केयर इण्डिया के जिला समन्वयक डॉ. श्रद्धा झा को मेगा कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर पर आने वाले 500 लोगों का तथा ग्रामीण क्षेत्र के टीकाकरण केंद्र के 500 लोगों का सर्वेक्षण करवाने का निर्देश दिया कि कितने लोगों को रक्तचाप या अन्य बीमारी है और उन्हें इसकी जानकारी है कि नहीं कि वे इस स्थिति में टीका लगवा सकते है।
नगर निगम क्षेत्र में 90 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण
इस अवसर पर संवाददाताओं को कहा कि नगर निगम क्षेत्र के 90 प्रतिशत् लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। यहाँ मेगा कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर बनाया गया है, जहाँ महिलाओं के लिए अलग, बुजूर्गों के लिए अलग, सामान्य लोगों के लिए अलग काउन्टर बनाये गये हैं। वैसे असक्षम लोग, जो गाड़ी से नहीं उतर सकते हैं, उन्हें यहाँ बाहर जाकर गाड़ी में ही टीका देने की सुविधा उपलब्ध है। इस सेन्टर पर सभी प्रकार की वांछित सुविधा उपलब्ध है और यहाँ सुबह 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक टीका लगाया जाएगा। इसलिए जो लोग छूटे हुए हैं, उनसे भी अपील है कि वे अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीका लगवा लें। यदि कोई दिक्कत है तो यहाँ आकर टीका लगवा लें। जैसा कि बताया जा रहा है कि कोविड की तीसरी लहर भी आनेवली है। इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए टीका बहुत जरूरी है। इसके साथ ही जो कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार के गाइडलाइन हैं, उसका भी अनुपालन आवश्यक है। इसलिए मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना, बार-बार हाथ धोना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस सेन्टर से दो महीने में एक लाख लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal