सी एम कॉलेज एलुमुनाई एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक चेयरमैन प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में संपन्न
डा शंभू शरण सिंह एसोसिएशन के अध्यक्ष, डा पी के चौधरी उपाध्यक्ष, डा आर एन चौरसिया सचिव तथा बिन्देश्वर यादव बनाये गये कोषाध्यक्ष
एसोसिएशन कोष में आर्थिक सहयोग करने वाले शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मियों और सफल छात्र-छात्राओं का किया जाएगा सम्मान

महाविद्यालय द्वारा एसोसिएशन के गठन एवं पंजीकरण की सूचना शीध्र ही विश्वविद्यालय को दी जाएगी
एलुमुनाई एसोसिएशन हेतु कार्यालय तैयार, शीघ्र लगेंगे कार्यालय एवं परिसर में आकर्षक बोर्ड
एसोसिएशन कोष में डा अंजू कुमारी 51 हजार तथा डा शंभू शरण सिंह दे चुके हैं एक लाख रुपए का का महत्वपूर्ण योगदान
नवगठित सी एम कॉलेज एलुमुनाई एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक महाविद्यालय परिसर में एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में डा आर एन चौरसिया,डा रूपेन्द्र कुमार झा,प्रो
संतोष दत्त झा, डा पी के चौधरी, डा शैलेन्द्र श्रीवास्तव, डा मयंक श्रीवास्तव, विपिन कुमार सिंह, सृष्टि चौधरी व प्रतुल कुमार आदि उपस्थित हुये। एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र एवं इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, दरभंगा के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डा शंभू शरण सिंह, उपाध्यक्ष के रूप में समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डा पी के चौधरी, सचिव के रूप में संस्कृत विभागाध्यक्ष डा आर एन चौरसिया, संयुक्त सचिव के रूप में हिन्दी के प्राध्यापक डा रूपेन्द्र कुमार झा तथा कोषाध्यक्ष के रूप में स्टेनो बिन्देश्वर यादव बनाए गए हैं। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में परीक्षा नियंत्रक डा मयंक श्रीवास्तव, राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डा शैलेन्द्र श्रीवास्तव, न्यूज़ टुडे के प्रधान संपादक प्रो संतोष दत्त झा, प्रधान सहायक विपिन कुमार सिंह तथा लेखापाल सृष्टि चौधरी के नाम शामिल हैं।
आज की बैठक में एसोसिएशन के पंजीकरण पर सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीघ्र ही इसकी सूचना विश्वविद्यालय को देने का निर्णय लिया। वहीं एसोसिएशन कोष में आर्थिक सहयोग करने वाले शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मियों एवं सफल पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने एसोसिएशन का एक बचत खाता महाविद्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चेयरमैन तथा कोषाध्यक्ष के पद से संयुक्त रूप से खोलने का भी निर्णय लिया। एसोसिएशन के प्रचार-प्रसार हेतु मीडिया कमिटी में डा आर एन चौरसिया, डा रूपेन्द्र कुमार झा तथा संतोष दत्त झा को शामिल किया गया। वहीं सदस्यता अभियान हेतु प्रो इन्दिरा झा, डा अवनि रंजन सिंह तथा डा जिया हैदर से सहयोग एवं मार्गदर्शन लेने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने प्रधानाचार्य को एसोसिएशन हेतु सुसज्जित कार्यालय प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। शीघ्र ही कार्यालय में तथा महाविद्यालय परिसर में एलुमुनाई एसोसिएशन का आकर्षक बोर्ड लगाया जाएगा। सदस्यों ने महाविद्यालय स्थापना दिवस समारोह-2021 में एसोसिएशन द्वारा सक्रिय सहयोग करने का संकल्प व्यक्त करते हुये एसोसिएशन कोष में पूर्ववर्ती छात्र इंजीनियर बी पी चौरसिया की पुत्री डा अंजू कुमारी द्वारा ₹51,000 तथा पूर्ववर्ती छात्र डा शंभू शरण सिंह द्वारा ₹1,00000 का सहयोग करने हेतु उनका हार्दिक धन्यवाद किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal