Breaking News

31 अगस्त को छठा स्थापना दिवस मनाएगी जन अधिकार पार्टी:- सरदार राजा सिंह 09 अगस्त को साइकिल जुलूस निकालेगी

 

31 अगस्त को छठा स्थापना दिवस मनाएगी जन अधिकार पार्टी:- सरदार राजा सिंह

09 अगस्त को साइकिल जुलूस निकालेगी जाप

जन अधिकार पार्टी 31 अगस्त को बापू सभागार पटना में अपना छठा स्थापना दिवस मनाएगी। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों और पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।
पार्टी की स्थापना 31 अगस्त 2015 को हुई थी। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सरदार राजा सिंह ने कही।

सरदार राजा सिंह ने बताया कि जाप सुप्रीमों  राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी के दिशा निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय कोर कमिटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिसमें 09 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर जन अधिकार पार्टी पांच सूत्री मांगों को लेकर साइकिल जुलूस निकालेगी। क्रांति दिवस के अवसर पर जन अधिकार पार्टी जातीय जनगणना, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेगासस कांड और बाढ़ के मुद्दे पर सभी जिले में पार्टी नेता साइकिल जुलूस निकालेंगे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …